मुंबईः CST फुटओवर ब्रिज गिरा, 5 की मौत 36 घायल, मुआवजे का एलान, PM ने जताया दु:ख

जानकारी के अनुसार फुटओवर ब्रिज गिरने बाद मलबे से 7 से 8 लोगों को निकाला गया है। बता दें सीएसटी रेलवे स्टेशन जाना माना स्टेशन है। ये ब्रिज आजाद मैदान को सीएसटी रेलवे स्टेशन को जोड़ता है।

Update: 2019-03-14 14:30 GMT

मुंबई: यहां के सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिर गया है। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर हैं। ये ब्रिज सीएसटी रेलवे स्टेशन से जुड़ता है।

जानकारी के अनुसार फुटओवर ब्रिज गिरने इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि रेस्क्यू पूरा कर लिया गया है। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें सीएसटी रेलवे स्टेशन जाना माना स्टेशन है। ये ब्रिज आजाद मैदान को सीएसटी रेलवे स्टेशन को जोड़ता है।

ये भी पढ़ें— भीम आर्मी प्रमुख ‘आजाद’ आनंद हॉस्पिटल से दिल्ली रैली के लिए हुए रवाना

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जब ब्रिज गिरा तो उसके नीचे कई लोग मौजूद थे। इसके अलावा वहां कई गाड़ियां भी ब्रिज मौजूद थीं। प्लेटफॉर्म 1 बीटी लेन के पास ब्रिज गिरा है। जानकारी के मुताबिक घायल लोगों को पास के ही अस्पताल में ले जाया रहा है।

बता दें कि इससे पहले 29 सितंबर 2017 में मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन (अभी प्रभादेवी स्टेशन) पर भी फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ हुई थी। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 50 लोग जख्मी हुए थे। हादसे के बाद कई जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। साथ ही लोगों के आने जाने के लिए सात महीने के रिकॉर्ड टाइम में नया पुल बनाया गया था।



मरने वालों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा

हादसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने मामले के जांच के निर्देश दे दिए हैं। और साथ ही सरकार की ओर से मरने वालों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा और घायलों को इलाज करवाने की घोषणा की है।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विनोद तावडे ने कहा कि घायलों का इलाज राज्य सरकार कराएगी।

ये भी पढ़ें— यहां कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही किया विरोध





Tags:    

Similar News