Delhi News: दिल्ली के रोहिणी में डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण की तलाश में जुटी पुलिस

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने बताया कि 26 साल की महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों से पूछताछ की।;

Update:2025-03-09 21:32 IST

Delhi News

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 8 में रविवार को 26 साल की एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया किआत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल महिला के परिवार से पूछताछ की जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखने तक मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं बरामद हुआ था। पुलिस घटना को लेकर डॉक्टर के परिजनों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा आस-पास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।  डॉक्टर के परिजनों को भी नहीं समझ आ रहा है कि उसने ये कदम क्यों उठाया। 

हालांकि महिला डॉक्टर ने मौत को गले क्यों लगाया। क्या अस्पताल को लेकर कोई बात है... ऐसे तमाम एंगल पर पुलिस कारण जानने में जुटी है।


अधिक जानकारी के साथ खबर अपडेट की जा रही है...तब तक के लिए आप हमारे साथ बने रहें...

Tags:    

Similar News