Delhi Election Exit Poll 2025: 'आप दा' जा रही है और बीजेपी आ रही है, एग्जिट पोल्स पर बोले- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
Delhi Election Exit Poll 2025:;
Delhi Election Exit Poll 2025: 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का चुनाव मतदान सम्पन्न हो गया है। एग्जिट पोल के आंकड़ें सामने आने लगे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बना रही है। वहीं दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 'आपदा' जा रही है और बीजेपी आ रही है। यानी आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली से जा रही है। बीजेपी जीत रही है।
जनता ने पूरा आशीर्वाद दिया
बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 एग्जिट पोल पर कहा कि हम एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं और 8 तारीख को फैसला आएगा। हमारा मानना है कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है और सभी ने मिलकर काम किया है, उसी तरह दिल्ली की जनता ने हमें अपना पूरा आशीर्वाद दिया है और 8 तारीख को नतीजे देखने को मिलेंगे।
मनोज तिवारी ने क्या कहा
दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल पर कहा कि एग्जैक्ट पोल एग्जिट पोल से बहुत अच्छा होने वाला है। प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। मैं दिल्ली की जनता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं। हम फैसले का इंतजार करेंगे।
AAP ने क्या कहा
एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा पिछले 5 साल से लगातार AAP का भ्रष्टाचार जनता के बीच में लेकर जा रही थी। जनता को यह समझ आया कि AAP ने दिल्ली की जनता को ठगा है। अब ऐसा लगता है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।
सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा
दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने एग्जिट पोल पर कहा कि हमने यह दिल्ली का चौथा चुनाव लड़ा है। 2013 और 2015 के एग्जिट पोल ने हमें हराया था। 2020 में भी हमारी सीट कम दिखाई गई थी और 2025 के एग्जिट पोल में भी हमारी सीट कम दिखाई जा रही हैं। एक बड़े बहुमत से AAP की सरकार बनने वाली है और ये सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।