Delhi Election Result 2025: दिल्ली में क्या है VIP सीटों का हाल, केजरीवाल-सिसोदिया से लेकर अवध ओझा तक खस्ताहाल
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वीआईपी सीटों पर AAP का हाल बेहाल दिखी। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य उम्मीदवारों की स्थिति डामाडोल है।;
Delhi Election Result 2025 Update Know about VIP Constituency
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मतो की गिनती जारी है। अब तक के वोटों की गिनती में चुनाव आयोग के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 47 और आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अगर वीआईपी सीटों की बात करें तो आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से लेकर मुख्यमंत्री आतिशी तक हाल खस्ता हैं। हालांकि आतिशी जीत दर्ज कर चुकी हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसादिया चुनाव हार चुके हैं।
नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, ग्रेटर कैलाश और पटपरगंज ये सब वीआइपी सीट है। इन सीटों पर आइये डालते हैं एक नजर...
नई दिल्ली
आईये एक नजर डालते हैं। नई दिल्ली सीट से आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल हैं तो दूसरी ओर बीजेपी प्रत्याशी परिवेश साहिब सिंह चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर इन्हीं दोनों उम्मीदवारों में मुकाबला है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर 13 राउंड में मतदान होने हैं। खबर लिखने तक 11वें राउंड में मतगणना हाे चुकी है। जिसमें बीजेपी उम्मीदवार परिवेश वोटों से केजरीवाल से आगे चल रहे हैं। इन्हें अब तक कुल 25057वोट मिले हैं। जबकि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल 22057 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। वहीं टीवी रूझानों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल चुनाव 3 हजार वोटो से हार चुके हैं।
कालकाजी
कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली सीएम आतिशी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। वहीं उनको टक्कर देने के लिए बीजेपी से रमेश बिधुड़ी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस सीट पर कुल 12 राउंड में मतदान होने हैं। इसमें से 6 राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी को 25792 मिलें हैं। वहीं आतिशी 22561 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। यानी रमेश बिधुड़ी 3231 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार तीसरे पायदान पर हैं। हालांकि टीवी समाचार के मुताबिक कालका जी से आतिशी जीत दर्ज कर चुकी हैं।
जंगपुरा
दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदर्मी पार्टी से उम्मीदवार दिल्ली के पूर्व उप सीएम मनीष सिसोदिया हैं। वहीं उनको टक्कर देने के बीजेपी से त्रिवेन्दर सिंह मारवाह चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इस पर कुल 10 राउंड में मतो की गिनती होनी है। खबर लिखने तक 8 वे राउंड में गिनती हो चुकी है। जिसमें बीजेपी के त्रिवेंदर सिंह 30665 वोटों के साथ पहले पायदान पर है। सिसोदिया 30029 वोटों के साथ दसरे स्थान पर हैं। यानी 636 वोटों से पीछे हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार फरहद सुरी 6099 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। वहीं टेलीविजन के न्यूज समाचारों से प्राप्त हुए रुझानों के मुताबिक मनीष सिसोदिया हार चुके हैं।
ग्रेटर कैलाश
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज हैं। बीजेपी से मुकाबले के चुनावी मैदान में शिखा रॉय हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर 14 राउंड में मतो की गिनती होनी है। जबकि खबर लिखने तक 8वें राउंड की मतो गिनती हो चुकी है। इसमें बीजेपी उम्मीदवार शिखा रॉय 30025 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं सौरभ भारद्वाज 29022 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं। यानी बीजेपी प्रत्याशी से 1003 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार गर्वित सिंघवी 3903 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। इस पर कुल 6 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
पटपरगंज
दिल्ली के पटपरगंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी से जाने माने शिक्षक अवध ओझा उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के रविन्द्र सिंह नेगी से है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर 13 राउंड में वोट काउंटिंग होने हैं। जबकि 12 राउंड में मतगणना हो चुकी है। इस सीट पर नेगी 69104 वोटों से पहले पायदान पर हैं। वहीं 43423 वोटों के साथ अवध ओझा दूसरे स्थान पर हैं। यानी 25681 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। वहीं 15491 वोटों के साथ कांग्रेस के अनिल कुमार तीसरे स्थान पर हैं। इस सीट पर कुल 9 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि टीवी समाचारों के मुताबिक अवध ओझा भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के रन्विद्र सिंह नेगी ने करारी मात दी है।