गाजीपुर के रोहित की हत्या के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, हिंदू-मुस्लिम हुआ मामला

Delhi Crime: आरोपी का नाम मुस्लिम निकलने पर लोगों में आक्रोश भड़क उठा। नाराज परिजनों एक्सप्रेसवे पर लोगों ने भारी जाम लगा दिया।;

Update:2025-03-10 13:47 IST

Delhi Crime News

Delhi Crime: दिल्ली के गाजीपुर के रहने वाले रोहित चावड़ा की हत्या के बाद जमकर बवाल काटा गया। युवक की हत्या की घटना से नाराज सैकड़ों लोगों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया। इसके वजह से हजारों घंटों जाम में फंसे रहे।

क्या है मामला

बता दें कि पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर फूल मंडी के पास रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दूसरे समुदाय के कुछ लोग वहां नशे का करोबार करते, जिसका रोहित ने विरोध किया था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई।

आरोपी का नाम मुस्लिम निकलने पर लोगों में आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस कोई कोर्रवाई नहीं कर रही है। नाराज परिजनों और अन्य लोगो ने हाइवे की ओर बढ़े। और एक्सप्रेसवे पर लोगों ने भारी जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने सांप्रदायिक होने एंगल से इनकार किया है।

क्या करता था रोहित

32 साल का रोहित दिल्ली नगर निगम में कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी करता था। रोहित का परिवार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के जमालपुर में रहता है। हालांकि वह करीब 25 या 26 दिल्ली गाजीपुर गांव में अपने मामा रोहताश के परविार के ही साथ रहा था। मौसी सुमित्रा ने बताया कि रोहित करीब 1.30 बजे रात स्कूटी से मामा के लड़के आकाश के साथ बाहर आया था। जिसके बाद रोहित को गोली लगने की सूचना उन्हें मिली थी।

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोहित गोली लगने की सूचना पर पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपतियों की तलाश तेज कर दी है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इन आरोपियों के नाम नसीम और तारिक है। इनके अलावा तीन आरोपी यामीन, कपिल और एक अन्य फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

Tags:    

Similar News