LPG Cylinder Price: घरेलू गैस सिलेंडर फिर 50 रूपये महंगा, कॉर्मशियल के भी बढ़े दाम, जानिए अब कितने में मिलेगा?

LPG Cylinder Price: मार्च की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने आम लोगों को महंगाई का जोर का झटका दिया है। घरेलू गैस के दाम में 50 रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। तो वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रूपये की बढ़ोतरी की गई है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-03-01 02:41 GMT

LPG Cylinder Price Hike (Photo: Social Media)

LPG Cylinder Price: मार्च की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने आम लोगों को महंगाई का जोर का झटका दिया है। एलपीजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। घरेलू गैस के दाम में 50 रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। कीमत में इजाफे के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रूपये हो गई है, जो पहले 1053 रूपये हुआ करती थी।

वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रूपये की भारी – भरकम बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों के फैसले के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2119.50 रूपये हो गई है। गैस सिलेंडरों की नई दरें आज यानी बुधवार 1 मार्च से ही प्रभाव में आ जाएंगी। 

पिछले माह नहीं बढ़े थे दाम

ऑयल कंपनियां हर माह की पहली और 16 तारीख को गैस की कीमतें अपडेट करती हैं। पिछले माह यानी फरवरी में गैस की कीमतें स्थिर रही थीं। इसलिए माना जा रहा था कि इस महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे। इससे पहले जनवरी में गैस की कीमतें बढ़ी थीं। 

1 जनवरी 2023 यानी साल के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1769 रूपये, मुंबई में 1721 रूपये, कोलकाता में 1870 रूपये और चेन्नई में 1917 रूपये हो गया था। 

साल 2022 में खूब बढ़े थे दाम 

पिछले साल यानी 2022 में गैस सिलेंडरों की कीमत में कई बार बढ़ोतरी की गई थी। पिछले साल घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कुल 153.5 रूपये की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत तो पिछले साल के मध्य में ही दो हजार के पार निकल गई थी। बाद में कीमतों में कटौती की गई। आपको बता दें कि तेल कंपनियों द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफे के बाद रसोई का बजट बढ़ना तय है। इसी के साथ अब बाहर खाना खाना भी महंगा हो जाएगा। होली से पहले आम लोगों के साथ-साथ होटल-रेस्टोरेंट का कारोबार करने वाले लोगों के लिए ये एक बड़ा झटका है। 

Tags:    

Similar News