पूर्व केंद्रीय मंत्री धनंजय कुमार का 67 साल की उम्र में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. धनंजय कुमार का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वे 67 साल के थे। वी धनंजय कुमार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

Update: 2019-03-05 05:28 GMT

बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. धनंजय कुमार का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वे 67 साल के थे। वी धनंजय कुमार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

धनंजय कुमार 1996 में नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्री, 1999-2000 में एनडीए के शासन में वो केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और 2000-2003 तक केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री भी थे। कुमार लगातार 4 बार लोकसभा में मंगलौर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे।

यह भी पढ़ें.....आदिवासी संगठनों का भारत बंद आज, कई संगठनों ने किया समर्थन

चुनावी राजनीति में उनका सफर 1983 में शुरू हुआ था जब वह पहली बार भाजपा से विधायक बने। 1991 में उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता जर्नादन पुजारी को हराकर एक इतिहास रचा था और तब से वह लगातार चार बाद मेंगलुरु से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

यह भी पढ़ें.....सिब्बल को राज्यवर्धन राठौड़ का जवाब- क्या आप बालाकोट भी जाएंगे?

कर्नाटक में बीजेपी शासन के दौरान वह मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के करीब रहे और जब येदियुरप्पा ने बीजेपी से बगावत कर कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी)बनायी तब वह कर्नाटक जनता पार्टी में शामिल हो गये।

यह भी पढ़ें.....भारत को बड़ा झटका- GSP सुविधा छीन सकता है अमेरिका, माल बेचना होगा मुश्किल

येदियुरप्पा के बीजेपी में लौट जाने के बाद केजेपी अस्तित्व में नहीं रही और ऐसे में कुमार जनता दल सेकुलर में शामिल हो गये। उन्होंने 2015 में बीजेपी में वापसी की, लेकिन 2017 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

Tags:    

Similar News