फानी ने मचाई भंयकर तबाही, देखे तबाही की ये फोटो

चक्रवाती तूफान फेनी के पूर्वी तट की ओर मुड़ने के कारण ओडिशा में 11 लाख लोगों को तटीय इलाकों से निकाला गया।

Update: 2019-05-03 10:15 GMT

भुवनेश्वर: फानी तूफान के चर्चे पूरे देश मे चल रहे है। ओडिसा मे तूफान के प्रवेश करने की पहली तस्वीर

फानी ने लोगों का जीना किया दुस्वार

चक्रवाती तूफान फेनी के पूर्वी तट की ओर मुड़ने के कारण ओडिशा में 11 लाख लोगों को तटीय इलाकों से निकाला गया। यह देश का अब तक सबसे बड़ा आपदा पूर्व अभियान है।

तूफान के चलते ओडिसा मे भीषण तबाही की ये तस्वीरे।

भुवनेश्वर में तूफान फेनी का तांडव, कई इलाकों में लगे पेड़ उखड़े। तटीय इलाकों में नारियल और ताड़ के पेड़ों को भी काफी नुकसान होगा।चक्रवात से तटीय इलाकों में भारी बर्बादी हो सकती है। तूफान की वजह से घरों के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं के भी नुकसान होने की आशंका है।

इसके अलावा जहाजों और बड़ी नौकाओं के लंगर टूटने की संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के गहरे समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।

घरों, संचार के साधन, बिजली नेटवर्क, रेल और सड़क को भी भारी नुकसान पहुंच सकता है। तटीय इलाकों में नारियल और ताड़ के पेड़ों को भी काफी नुकसान होगा।

 

 

Tags:    

Similar News