Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा, कोहरे में 10 लोग लापता, एक की शव बरामद
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में बीते देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के बीच एक क्रूजर गाड़ी नहर में जा गिरी। इस हादसे में 10 लोग लापता हैं।;
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में बीते देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के बीच एक क्रूजर गाड़ी नहर में जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगलापता हैं। देर रात तक रेस्क्यू के दौरान एक 10 साल के बच्चे को बचा लिया गया। वहीं एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
अधिकारियों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग पंजाब में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ। हालांकि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
रात करीब 10 बजे की घटना
मीडिया सूत्रो ने बताया कि गांव महमड़ा के कुछ लोग पंजाब में एक कार्यक्रम में शामिल लेने गए थे। ये लोग रात करीब 10 बजे क्रूजर गाड़ी से वापस लौट रहे थे। उनकी गाड़ी रतिया के गांव खाई से होते हुए सरदारेवाला की तरफ आ रही थी तभी भाखड़ा नहर के पुल पर घने कोहरे होने की वज से गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद नहर में जा गिरी।
10 का बच्चा भी शामिल
गाड़ी में सवार 12 अन्य लोग भी नहर में जा गिरे, जिनमें 10 साल का एक बच्चा भी शामिल था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। इस दौरान 10 साल के बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। वहीं 55 वर्षीय बलबीर सिंह का शव मिला है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। रतिया पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गईं।
ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान
पुलिस ने बताया कि गाड़ी का ड्राइवर जरनैल सिंह गाड़ी से कूद गया था। गाड़ी नहर में गिरने से ठीक पहले ड्राइवर ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन घटनास्थल पर ड्राइवर नहीं मिला।
घना कोहरा बना हादसे की वजह
इस घटना को लेकर हेड कॉन्स्टेबल गुरमीत सिंह ने कहा कि शादी से लौटकर आ रहे थे। रास्ते में कोहरा काफी ज्यादा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी की वजह से आगे कुछ दिखाई नहीं दिया और गाड़ी नहर में जा गिरी। कितने लोग सवार थे। अभी ये कन्फर्म नहीं हो पाया है। कयास है कि 13-14 लोग थे। सिंह ने बताया कि बच्चे को हम निकालकर लाए हैं, अन्य लोगों की तलाश जारी है।