Flood in Delhi: सेना संभालेगी दिल्ली में मोर्चा, बाढ़ से निपटने को सड़को पर सीएम और मंत्री, खंभो से पानी में आ रहा करेंट

Flood in Delhi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) के मुताबिक दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटकर शुक्रवार (14 जुलाई) की सुबह पांच बजे 208.46 मीटर पर पहुंच गया है।

Update: 2023-07-14 02:12 GMT
Yamuna water level come down (Social Media)

Flood in Delhi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) के मुताबिक दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटकर शुक्रवार (14 जुलाई) की सुबह बजे 208.46 मीटर पर पहुंच गया है। सीडब्लूसी का कहना है कि यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार रात 11 बजे यमुना का जलस्तर 208.62 मीटर पर पहुंच गया था। इसके बाद स्थिर रहने के बाद जलस्तर में कमी आई है। यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज होने के बावजूद बाढ़ का कहर जारी है।

NDRF ने 4346 लोगों का रेस्क्यू किया

बता दें कि दिल्ली में यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने के बाद कई इलाके, सड़के, गली मोहल्ले सभी जलमग्न हो गए हैं। यमुना नदी के आसपास रहने वालें लोगों को भारी कठनाइयों का सामना करना पड़ा है। बाढ़ का पानी यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से लेकर लाल किला तक पहुंच गया, ज्यादा पानी के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का एंट्री और एग्जिट बंद किया जा चुका है। बाढ़ का पानी घरों में घुस चुका है। कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। यमुना के आसपास इलाके में रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों में मौजूद सभी स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है। बाढ़ के बीच एनडीआरएफ ने 4346 लोगों का रेस्क्यू किया है।

केजरीवाल ने मांगी सेना की मदद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैनें मुख्य सचिव को सेना, एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिया है। क्योंकि दिल्ली में तत्काल एक्शन लेने की जरूरत है।

राजघाट के मेन गेट तक पहुंचा यमुना बाढ़ का पानी

दिल्ली में यमुना का जलस्तर भले ही कम होना शुरू हो गया इसके बावजूद पानी कहर बरपा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट के मेन गेट तक यमुना बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं, यमुना का पानी सीएम आवास से महज 250 मीटर की दूरी आ गया है।

दिल्ली में इन इलाकों में भरा बाढ़ का पानी

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ज्यादा बढ़ जाने से घरों, दुकनों में पानी भर गया है। इसके कारण यमुना के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। दिल्ली के यमुना बाजार, इंदिरा गांधी स्टेडियम, दिल्ली सचिवालय के आसपास, लाल किला, हनुमान मंदिर कश्मीर गेट के पास रिंग रोड के एक हिस्से समेत कई जगहों पर बाढ़ का पानी भर गया है।

दिल्ली में 45 साल बाद यमुना ने दिखाया रौद्र रूप

दिल्ली में 1978 यानी कि पूरे 45 साल बाद भयानक बाढ़ आयी है, जिसमें 45 साल का रिकार्ड भी टूट गया। दिल्ली में 1978 में आई भीषण बाढ़ में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। उस समय भी दिल्ली की सड़के और कई इलाके पूरी तरह से डूब गए थे। अभी यमुना का जलस्तर 208.62 मीटर तक पहुंच गया। हलांकि शुक्रवार को जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह पांच बजे यमुना का जलस्तर 208.46 पहुंच गया है। यमुना के जलस्तर में लगातार इजाफे के बाद नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। बता दें कि यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

Tags:    

Similar News