दुखद खबर! नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति, शोक में डूबा पूरा देश

रॉबर्ट मुगाबे जोकि जिम्बॉम्बे के पूर्व राष्ट्रपति थे, उनका 95 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुगाबे लंबे समय के बीमार चल रहे थे। जिम्बॉम्बे के मौजूदा राष्‍ट्रपति इमरसन म्‍गांगवा ने दो हफ्ते पहले कैबिनेट की मीटिंग में कहा था कि डॉक्‍टरों ने उनका इलाज बंद कर दिया है।;

facebooktwitter-grey
Update:2023-04-02 18:43 IST
दुखद खबर! नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति, शोक में डूबा पूरा देश
दुखद खबर! नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति, शोक में डूबा पूरा देश
  • whatsapp icon

हरारे : रॉबर्ट मुगाबे जोकि जिम्बॉम्बे के पूर्व राष्ट्रपति थे, उनका 95 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुगाबे लंबे समय के बीमार चल रहे थे। जिम्बॉम्बे के मौजूदा राष्‍ट्रपति इमरसन म्‍गांगवा ने दो हफ्ते पहले कैबिनेट की मीटिंग में कहा था कि डॉक्‍टरों ने उनका इलाज बंद कर दिया है।

यह भी देखें... चंद्रयान-2: PM मोदी का राष्ट्र को संबोधन, ‘विज्ञान में विफलता होती ही नहीं’

रॉबर्ट मुगाबे सन् 1980 से 1987 तक प्रधानमंत्री और 1987 से 2017 तक राष्ट्रपति रहे थे। उन्होंने 37 सालों तक जिम्बॉब्वे का नेतृत्व किया था। फिर 2017 में सेना के दखल से उन्‍हें सत्‍ता से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया।

रॉबर्ट मुगाबे की मौत की पुष्टि उनके भतीजे ने की है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के एक अधिकारी ने भी तीन मंत्रियों के हवाले से पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रॉबर्ट मुगाबे की मौत की पुष्‍टि की है।

मुगाबे का लंबा कार्यकाल विवादों में

आपकों बता दें कि रॉबर्ट मुगाबे का लंबा कार्यकाल विवादों में भी रहा। उनके तानाशाही पूर्ण रवैये का असर देश की अर्थव्‍यवस्‍था के साथ दूसरे क्षेत्रों पर भी पड़ा। कई क्रिकेटरों ने रॉबर्ट मुगावे के रवैये के कारण ही जिम्बॉब्‍वे को छोड़ दिया। तेज गेंदबाज हैनरी ओलंगा इनमें सबसे प्रमुख हैं।

यह भी देखें... आतंकियों की हैवानियत! मासूम बच्ची को दी इतनी दर्दनाक मौत

सन् 2017 में सत्‍ता छोड़ने के बदले मुगाबे को गिरफ्तारी और जेल जाने से छूट मिली थी। ये डील उनके इस्‍तीफे के बदले हुई थी। तब उन्‍होंने सेना से वादा किया था कि वह सत्‍ता छोड़ देंगे, लेकिन इसके बदले उन्‍हें जिम्‍बॉब्‍वे में रहने दिया जाए। वह निर्वासित होकर जीवन नहीं जीना चाहते थे।

Tags:    

Similar News