Delhi News : एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष ने खुद को मारी गोली, उत्पीड़न का लगाया आरोप

Delhi News : एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Report :  Rajnish Verma
Update: 2024-09-03 13:22 GMT

Delhi News : एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित आवास पर एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने खुद को गोली मार ली है। यह घटना करीब 2.30 बजे की है। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में सलिल कपूर ने कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

घर में ग्राउंड फ्लोर पर मिला शव

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सलिल कपूर की उनके आवास पर कथित तौर पर गोली लगने से मौत हुई है। वह अपने अपने तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर मृत पाए गए हैं। वहीं, परिजनों ने पूजा घर के पास खून से लथपथ उनका शव देखा तो होश उड़ गए। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया है, वह फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्यों को जुटाया।

Tags:    

Similar News