नहीं रहे जसवंत सिंह: PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि, BJP में शोक

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिन्हा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है।

Update: 2020-09-27 04:19 GMT

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच ये साल राजनीतिक क्षति का साल बनता जा रहा है। इसी कड़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब खबर आई कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है। 82 साल के भाजपा के दिग्गज नेता जसवंत सिंहपिछले 6 साल से काफी बीमार थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। बता दें कि जसवंत सिंह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनाथ सिंह तक कई नेताओं ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धाजंलि

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'जसवंत सिंह ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की। पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। पीएम ने कहा कि अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।



ये भी पढ़ेंः उमा भारती की तबियत बिगड़ी: जांच रिपोर्ट से परेशान, पहाड़ों पर क्वारंटीन

राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया

वहीं राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।



भाजपा नेता जसवंत सिंह का राजनीतिक सफर:

जसवंत सिंह 1960 में सेना में मेजर के पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राजनीतिक मैदान में उतरे जसवंत सिंह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में 1998 से 2004 तक राजग के शासनकाल में जसवंत ने वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालयों का नेतृत्व किया। साल 1999 में एयर इंडिया के अपहृत विमान के यात्रियों को छुड़ाने के लिए आंतकवादियों के साथ कंधार जाने के मामले में उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News