मिला सोने का खजाना: मालामाल हुई सरकार, 7 और जगहों पर मिलने के संकेत

कोरोना के इस संकटग्रस्त दौर और आर्थिक स्थिति की डामाडोल हालातों को देखते हुए झारखण्ड सरकार को बड़ी राहत की खबर मिली है। जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी में 250 किलो सोने का भंडार प्राप्त हुआ है।

Update: 2020-06-04 06:49 GMT

नई दिल्ली : कोरोना के इस संकटग्रस्त दौर और आर्थिक स्थिति की डामाडोल हालातों को देखते हुए झारखण्ड सरकार को बड़ी राहत की खबर मिली है। जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी में 250 किलो सोने का भंडार प्राप्त हुआ है। इसकी जानकारी भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण के उप महानिदेशन जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार सिंह ने राज्य सचिव अबूबकर सिद्दीकी को सोने का भंडार मिलने को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्वी सिंहभूम सरजिले के भीतरडारी खान में 250 किलो सोने का भंडार मिला है।

ये भी पढ़ें... बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आज का दिन अहम, दर्ज होंगे 32 आरोपियों के बयान

120 करोड़ रुपए आने की उम्मीदे

250 किलों सोने का भंडार मिलने के बाद से ही झारखंड सरकार अब इस खान की नीलामी की तैयार में जुट गई है। इससे राज्य सरकार के खजाने में 120 करोड़ रुपए आने की उम्मीदे जताई जा रही हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी में सोने के भंडार का पता लगाने का काम भूतत्ववेत्ता पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहा था। ऐसे में इसमें अलग-अलग गुणवत्ता वाले सोने की मात्रा का पता चला है। वहीं अलग वेराइटी के स्वर्ण अयस्कों से कुल मिलाकर 250 किलो सोना निकलने की संभावना है।

ऐसे में भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड देश के गोल्ड स्पॉट वाले राज्य की संभावना के रूप में विकसित हो रहा है। इससे पहले भी लावा, कुंदरकोचा, पहाड़डीहा और परासी में सोने के भंडारों का पता लगाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें...प्राइवेट अस्पतालों के लिए निर्देश जारी, कोरोना संकट में ऐसे देंगे सरकार का साथ

सात और स्थानों पर सोने की खान

साथ ही प्रदेश में सात और स्थानों पर सोने की खान के संकेत मिले हैं। इस पर आने वाले दिनों में इन जगहों पर खोज कार्य को आगे बढ़ा कर संभावनाओं का पता लगाया जा सकता है।

बता दें कि रांची से लेकर तमाड़ के बीच सोने की खानों की खोज का काम कई सालों से जारी है। और कई स्थानों पर स्वर्णरेखा नदी के बालू से भी सोने के कण छानने का काम चल रहा है। हालांकि इस बारें में इससे ज्यादा जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है।

ये भी पढ़ें...देश भर में अब तक हुई कोरोना वायरस के 42,42,718 सैंपल की जांच

Tags:    

Similar News