राम मंदिर के लिए चंदा मांगने पर भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य के पेट में घोंपा चाकू, मौत

रिंकू के शव को पुलिस की मुस्तैदी में श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। रिंकू की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उसके हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

Update: 2021-02-12 06:36 GMT
रिंकू (25) अपने पिता अजय शर्मा, मां राधा, छोटा भाई मनु शर्मा और आशु शर्मा के साथ के ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता था।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। हत्या से पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की गई थी।

उसके बाद पेट में चाकू घोंपकर हमलावर भाग गए। बताया जा रहा है कि राम मंदिर के लिए चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ था। ये घटना दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की है। बुधवार को इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। जिसके चलते फोर्स की तैनाती की गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का इस बाबत ट्वीट भी आया है।

भ्रूण लिंग जांच पर सरकार सख्त, अब ऐसे किया अल्ट्रासाउंड तो होगी कार्रवाई

राम मंदिर के लिए चंदा मांगने पर भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य के पेट में घोंपा चाकू, मौत(फोटो:सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

रिंकू शर्मा (25) अपने पिता अजय शर्मा, मां राधा, छोटा भाई मनु शर्मा और आशु शर्मा के साथ के ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता था।

छोटे भाई मनु शर्मा के मुताबिक उसके घर से कुछ दूरी पर नसरुद्दीन, इस्लाम, जाहिद और मेहताब रहता है। मनु का आरोप है कि कुछ दिन पहले दशहरा पर राम मंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर आरोपियों का उसके परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हो गयी थी।

उसके बाद से गली में आते जाते सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते थे। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे चारों आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ रिंकू के घर पर पहुंचे और दशहरा वाले दिन के विवाद का हवाला देते हुए गाली गलौज करने लगे। रिंकू और मनु ने उनका विरोध किया तो जाहिद ने मनु और रिंकू पर लाठी डंडा से हमला किया और मेहताब ने रिंकू पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

चाकू रिंकू के रीढ की हड्डी में फंस गया। उसके बाद सभी आरोपी भाग गए। मनु व परिवार वाले रिंकू को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह रिंकू की डेथ हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद देर रात पुलिस ने दबिश देकर चारों नामजद अरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव

रिंकू पर हमले की खबर से ही इलाके में तनाव फैल गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को के ब्लॉक में तैनात कर दिया। साथ ही पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी गयी।

सुबह में रिंकू की मौत के बाद संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

LAC पर दिखे 200 टैंक: चीन को उठाना ही पड़ा ये कदम, सीमा पर हलचल शुरू

राम मंदिर के लिए चंदा मांगने पर भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य के पेट में घोंपा चाकू, मौत(फोटो:सोशल मीडिया)

भाजपा नेता संबित पात्रा का ने किया ट्वीट

शाम में रिंकू के शव को पुलिस की मुस्तैदी में श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। रिंकू की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उसके हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर में लिखा, रिंकु शर्मा, जय श्री राम।

प्याज की कीमतों में लगी आग: दोगुना हुआ दाम, जानिए क्या है वजह

 

Tags:    

Similar News