Politics: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार कर रही है प्रयासः डा. दिनेश शर्मा

Politics: मोदी के नेतृत्व में भारत के पड़ोसी देशों से रहे हैं अच्छे संबंध, मोदी जी के नेतृत्व के रहते कोई भी महाशक्ति भारत की ओर आंख उठाकर नही देख सकती है। वक्फ बोर्ड बिल में सुधार लाने के सरकार के प्रयास में कुछ ग़लत नहीं।

Report :  Network
Update: 2024-08-08 17:42 GMT

Dr. Dinesh Sharma (Pic:Social Media)

Lucknow/Delhi: उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत के पड़ोसी देशों से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं और बांगला देश तो भारत का मित्र देश रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय वहां पर धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना हुई थी। वहां पर हिन्दुओं पर अत्याचार न हो इसके लिए प्रयास करना भाजपा और सरकार का कर्तव्य है और सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। पत्रकारो से बातचीत के दौरान सलमान के हाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डा0 शर्मा ने कहा कि मोदी के रहते उनका सपना पूरा नहीं होने वाला है। मोदी के नेतृत्व के रहते कोई भी महाशक्ति भारत की ओर आंख उठाकर देख नहीं सकती। उन्होंने कहा कि भारत में अराजकता फैलाने वालों के सपने पूरे नहीं हो सकते।

...तो इसमें अनुचित क्या है?

सांसद शर्मा से संसद मे लाए गए वक्फ बोर्ड में संशोधन संबधी बिल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने का जब अनुरोध किया गया तो उन्होंने कहा कि यह बिल अंग्रेजों के जमाने से है तथा यदि सरकार इसमें सुधार लाने संबंधी विधेयक लाई है तो इसमें अनुचित क्या है? सुधार तो किसी भी पुराने नियम में किया जा सकता है। इसका यह तात्पर्य नहीं है कि किसी के धर्म का अनादर करना है। संपत्तियां को यदि सदुपयोग करने की बात सरकार करती है तो इसमें अनुचित क्या है?

विपक्ष अनावश्यक फिर से अफवाह फैलाना चाहती है

डा0 शर्मा का ध्यान जब ओवेसी के उस बयान की ओर आकर्षित किया गया जिसमें उन्हेंनें कहा बताते हैं कि सरकार मुस्लिमों की संपत्ति लूटना चाहती है तो सांसद शर्मा ने कहा कि ओवेसी की गलतफहमी यह है कि वे रहते हिंदुस्तान में हैं और सपना इस्लामी राज का देखते हैं। यह धर्म निरपेक्ष देश है यहां पर हिन्दू मुस्लिम दोनों के धर्मों का सम्मान है। उनसे जब पूछा गया कि बिल पर सपा और इन्डिया गठबंधन के विभिन्न दलों ने एतराज किया है तो डा0 शर्मा ने कहा कि यदि वक्फ में संपत्तियां हैं और उनका उपयोग गरीब पिछड़े मुसलमानों और महिलाओं के कल्याण के लिए किया जाता है तो इसमें हर्ज क्या है। डॉ शर्मा ने कहा कि तमाम मुस्लिम संगठन तथा धर्मगुरु लगातार वक्त बोर्ड की तमाम संगतियों में सुधार की मांग करते आ रहे हैं। यह बिल उन्नति समन्वय के लिए है। विपक्ष अनावश्यक फिर से अफवाह फैलाना चाहती है। 

Tags:    

Similar News