अचानक फटा बादल! महिला की दर्दनाक मौत, बाढ़ और बारिश का कहर जारी

बारिश की वजह से पहाड़ी राज्यों में कई जगह भूस्खलन हो रहा है। इसके अलावा कई हाईवे भी लैंडस्लाइड और बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है।;

Update:2019-08-18 12:05 IST
अचानक फटा बादल! महिला की दर्दनाक मौत, बाढ़ और बारिश का कहर जारी
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: बाढ़ और बारिश के कहर की वजह से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। उत्तराखंड से एक खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक, बादल फटने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। यह मामला उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक स्थित माकुड़ी इलाके का है। यहां काफी तेज बारिश हो रही है। यहां बादल फट तो फटा ही साथ में मकान भी गिर गया, जिसकी वजह से महिला की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: जानें हकीकत! बिना कॉन्डम आप कितना सुरक्षित हैं आप

बता दें, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, गुजरात, कर्नाटक में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। बाढ़ से अधिकतर राज्य प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान की दुल्हनिया बनेगीं 32 साल की ये हसीना, जाने पूरा मामला

बारिश की वजह से पहाड़ी राज्यों में कई जगह भूस्खलन हो रहा है। इसके अलावा कई हाईवे भी लैंडस्लाइड और बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। यहां भारी बारिश और बाढ़ की वजह से मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। ब्यास नदी में भी पानी का जलस्तर खरे के निशान से ऊपर आ गया है। यहां पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: नई सरकार बनते ही चंद्रबाबू नायडू को घर खाली करने का आदेश, पढ़ें पूरी खबर

Tags:    

Similar News