गुहा ने किया राहुल पर हमला, बोले-चुनाव जिताकर केरल ने किया विनाशकारी काम

नागरिकता संशोधन कानून का पुरजोर विरोध कर रहे इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अब राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। गुहा ने केरल के वायनाड से राहुल गांधी की जीत को विनाशकारी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में बयान दिया है।

Update: 2020-01-18 06:42 GMT
Historian Ramachandra guha Statement against Rahul Gandhi

कोझिकोड: जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा यहां एक आयोजन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला कर सनसनी फैला दी। उन्होंने कहा कि एक खानदान की पांचवीं पीढ़ी को लोकसभा का चुनाव जिताकर केरल के लोगों ने विनाशकारी काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में पीएम मोदी ने कठोर परिश्रम से खुद मुकाम बनाया है और उनके मुकाबले कांग्रेस नेता (राहुल गांधी) के पास कोई मौका नहीं है।

कांग्रेस दयनीय पारिवारिक कंपनी

केरल साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन राष्ट्र भक्ति बनाम अंधराष्ट्रीयता विषय पर आयोजित सत्र में गुहा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के समय महान पार्टी मानी जाने वाली कांग्रेस आज दयनीय पारिवारिक कंपनी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे एक बड़ी वजह देश में हिंदुत्व और अंधराष्ट्रीयता का बढऩा है। गुहा ने कहा कि हालांकि मैं निजी तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं और मेरी नजर में वह सौम्य और सुसभ्य व्यक्ति हैं, लेकिन सबसे बड़ी गौर करने वाली बात यह है कि देश के युवा उन्हें पसंद नहीं कर रहे। देश के युवा एक खानदान की पांचवी पीढ़ी को देश की कमान नहीं सौंपना चाहते।

ये भी पढ़ें: ‘मिशन कश्मीर’: मोदी सरकार ने बनाया ऐसा प्लान, 36 मंत्री मिलकर करेंगे पूरा

राहुल को दोबारा चुना तो मजबूत होंगे मोदी

उन्होंने केरल के लोगों को याद दिलाया कि यदि आप मलयाली 2024 में दोबारा राहुल गांधी को चुनने की गलती करेंगे तो इससे पीएम मोदी को ही मजबूती मिलेगी। आप लोगों की यह भूल शायद नरेंद्र मोदी को ही आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि मैं यह मानता हूं कि केरल के लोगों ने देश के लिए कई बेहतरीन काम किए हैं, लेकिन आपको यह भी मानना होगा कि आपने संसद के लिए राहुल गांधी को चुनकर एक विनाशकारी काम भी किया है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार के गढ़ उत्तर प्रदेश के अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे मगर केरल के वायनाड से उन्हें जीत मिली थी।

सोनिया की तुलना मुगल वंश के आखिरी दौर से

गुहा ने पीएम मोदी की अप्रत्यक्ष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी इसलिए आगे निकल जाते हैं क्योंकि वे राहुल गांधी नहीं हैं। उन्होंने खुद मेहनत करके बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 15 साल तक एक राज्य का नेतृत्व किया है और उन्हें प्रशासन चलाने का ठोस अनुभव है। इसके साथ ही वे कठोर परिश्रम करते हैं और वे कभी यूरोप जाने के लिए कोई छुट्टी नहीं लेते। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद लोगों को मेरा पूरा विश्वास करना चाहिए क्योंकि मैं यह सब बातें पूरी गंभीरता से कह रहा हूं। गुहा ने राहुल गांधी पर हमले तक ही खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सोनिया गांधी की तुलना तो मुगल वंश के आखिरी दौर से कर डाली।

ये भी पढ़ें: माफ़ी वाले बयान पर भड़क उठी निर्भया की मां, कही ये बड़ी बात

मोदी को बता चुके हैं तीसरा सबसे सफल पीएम

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब रामचंद्र गुहा ने अपने बयान से सनसनी फैलाई है। 2017 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के इंडिया समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरा सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने के करीब बताया था। उनका कहना था मोदी का करिश्मा और अपील जाति और भाषा की सीमाओं के परे है। उन्होंने कहा था कि नेहरू और इंदिरा के बाद भारत में ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ जिसकी देश में उस तरह की पकड़ हो जैसी मोदी की है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप का भारत दौरा: यहां होगा ‘हाउडी मोदी’ जैसा कार्यक्रम, शामिल होंगे लाखों..

राहुल कांग्रेस का नेतृत्व करने में असमर्थ

इससे पहले 2014 में उन्होंने देश में मोदी लहर होने की बात स्वीकार की थी। उनका कहना था कि मोदी का चेहरा सामने आने से भाजपा को काफी फायदा हुआ है। 2016 में उनका कहना था कि देश के भीतर बीजेपी इतनी ताकतवर हो चुकी है, जितनी 1960 और 1970 के दशक में कांग्रेस पार्टी हुआ करती थी। हालत यह हो गई है कि भविष्य में बीजेपी एकलौती राष्ट्रीय पार्टी होने की ओर आगे बढ़ रही है। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। 2017 में उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान यह सनसनी फैला दी थी कि कांग्रेस बिना नेता की पार्टी है और नीतीश कुमार बिना पार्टी के नेता। उनका कहना था कि कांग्रेस के पास मजबूत कार्यकर्ताओं का संगठन हैं मगर राहुल गांधी उनका करने में असमर्थ हैं।

ये भी पढ़ें: पांच पाकिस्तानियों से कांपा अमेरिका: कर रहे थे ये खतरनाक काम

Tags:    

Similar News