×

'मिशन कश्मीर': मोदी सरकार ने बनाया ऐसा प्लान, 36 मंत्री मिलकर करेंगे पूरा

भाजपा की सीएए पर देशव्यापी जनजागरण रैली के बाद अब मोदी सरकार मिशन जम्मू कश्मीर शुरू कर रही है।इसके तहत आर्टिकल 370 पर 36 मंत्री जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 18 Jan 2020 3:37 AM GMT
मिशन कश्मीर: मोदी सरकार ने बनाया ऐसा प्लान, 36 मंत्री मिलकर करेंगे पूरा
X
अनुच्छेद 370 के बाद पूरा हुआ मोदी-शाह का ये दूसरा बड़ा वादा

दिल्ली: केंद्र द्वारा लागू कानूनों पर भारत में विरोध की स्थिति बनी हुई है। पहले जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आर्टिकल 370 हटने और फिर देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद इनका अब तक जमकर विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में एक ओर भाजपा नेता सीएए के समर्थन में जनजागरण रैली कर रहे हैं तो अब जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को लेकर भी सरकार ने प्लान बना लिया है। इस प्लानिंग के तहत पीएम मोदी के 36 मंत्री (Union Minister) शनिवार से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं, जहां वे शहरों और गाँवों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे।

मोदी सरकार के 36 मंत्री 60 जगहों को करेंगे कवर:

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 36 केन्द्रीय मंत्री जम्मू कश्मीर मिशन पर है। सभी मंत्री आज से जम्मू कश्मीर में रह कर गाँव, शहरों में बसे लोगों से संवाद करेंगे। इसी कड़ी में भाजपा के तीन मंत्री आज जम्मू पहुंचेंगे और अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को आर्टिकल 370 और 35A के फायदे के बारे में जागरूक करेंगे। वहीं इसी के साथ ये मंत्री CAA और NRC को लेकर लोगों का भ्रम भी दूर करेंगे।

ये भी पढ़ें: केरल में PM मोदी की नागरिकता के मांगे सबूत, पूछा ये बड़ा सवाल

बता दें कि पीएम मोदी ने इस बारे में शुक्रवार को मिशन जम्मू कश्मीर के लिए रवाना होने वाले अपने मंत्रियों से कहा है कि वे वहां शहरी इलाकों में ही नहीं बल्कि घाटी के गांवों में भी लोगों के बीच विकास का संदेश फैलाएं।

इतने दिन का रहेगा कार्यक्रम:

गौरतलब है कि मोदी के मंत्रियों का 'मिशन कश्मीर' आज यानी 18 जनवरी से 24 जनवरी तक सात दिन का होगा। इस बीच 38 केंद्रीय मंत्री संघ शासित प्रदेश के दोनों संभागों का दौरा करेंगे और गृह मंत्रालय इसका समन्वय करेगा। इनमें से 51 दौरे जम्मू के और आठ दौरे श्रीनगर के होंगे।

ये भी पढ़ें-केजरीवाल से भिड़ेंगी निर्भया की मां! दिल्ली चुनाव में होगा महा मुकाबला

ऐसा होगा मंत्रियों का कार्यक्रम:

मोदी सरकार के जो तीन मंत्री आज जम्मू कश्मीर पहुचेंगे उनमें केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, मंत्री अश्विनी चौबे और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाम शामिल है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जम्मू में 1:30 बजे कन्वेंशन सेंटर में लोगों से बातचीत करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री लोगों को सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के बारे में जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें: पिता को याद कर भावुक हुए बिग बी, किया इमोशनल ट्वीट…

वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे दोपहर 1:00 बजे संभाग जिले के सचिवालय में नुक्कड़ सभा कर लोगों को मोदी सरकार के काम की उपलब्धियों और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाए जाने के बाद मिलने वाले फायदे की जानकारी देंगे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दोपहर 2:00 बजे के करीब संभाग जिले के प्रमंडल इलाके में लोगों से मुलाकात करेंगे। दोनों केंद्रीय मंत्री इसके बाद सांबा जाएंगे। गौरतलब है कि सांबा जम्मू कश्मीर का एक ऐसा जिला है जहां पर पाकिस्तानी रिफ्यूजी, गुर्जर और बकरवाल समुदाय के लोग रहते हैं। 36 केंद्रीय मंत्री 60 स्थानों का करेंगे दौरा

ये भी पढ़ें: जानिए भारत को मिलने वाली S-400 के बारे में, रूस के बयान के बाद कांपा पाकिस्तान

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story