IAS Govind Mohan: सीनियर IAS गोविंद मोहन ने संभाला नए केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार, जानें उनके बारे में

IAS Govind Mohan: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी थी।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-23 06:07 GMT

IAS Govind Mohan (Pic: Social Media)

IAS Govind Mohan: सीनियर आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन ने आज यानी शुक्रवार (22 अगस्त) को केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने अजय कुमार भल्ला की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। भल्ला का पांच वर्ष का कार्यकाल बीते दिन ही समाप्त हुआ है। गोविंद मोहन सिक्किम कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वह वर्तमान में संस्कृति मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत थे। जानकारों का कहना है कि केंद्रीय गृह सचिव का पदभार संभालने के बाद आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन के लिए सबसे बड़ी चुनौती केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव कराना है।

गोविंद मोहन 2021 से संस्कृति मंत्रालय में थे सचिव

जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी थी। यूपी के रहने वाले गोविंद मोहन ने अक्टूबर 2021 में संस्कृति मंत्रालय में सचिव नियुक्त होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया था। गोविंद मोहन ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक और आईआईएम, अहमदाबाद से पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही उन्होंने सिक्किम सरकार में भी विभिन्न पदों पर काम किया है।


बता दें कि आईएएस गोविंद मोहन की गिनती प्रतिभाशाली अधिकारियों के रूप में होती है। वह अपनी कर्मठता के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही सीनियर अधिकारी कोरोना काल के दौरान के भी सरकार के प्रमुख अधिकारियों में शामिल थे। उन्हें विभिन्न प्रोटोकॉल के लिए लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की निगरानी और राज्यों के साथ सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया था। 

Tags:    

Similar News