IMD Weather Update: तैयार रहो! UP, दिल्ली-बिहार समेत 24 राज्यों में वर्षा और आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
IMD Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और आगामी कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में दस्तक देने की संभावना है।
IMD Weather Update
IMD Weather Update: पूरे देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलता हुआ दिखाई देने लगा लगा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में भयंकर गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, तो दूसरी तरफ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 24 राज्यों में वर्षा, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और आगामी कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में दस्तक देने की संभावना है।
IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा अब सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच चुकी है। अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
UP में अभी राहत के कोई आसार नहीं
उत्तर प्रदेश के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 जून को भीषण लू चलने और 28 जून तक लू का प्रभाव बने रहने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 28 जून तक गर्म हवाओं का प्रभाव जारी रह सकता है।
हालांकि, इसी दौरान प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी सहित कई जिलों में तेज आंधी और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस बढ़ने की भी संभावना है।
दिल्ली और बिहार में बदलेगा मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को तेज आंधी और वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वर्षा के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
वहीं, बिहार में भी मौसम करवट ले सकता है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और वर्षा की चेतावनी जारी कर दी है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कई राज्यों में तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
IMD ने बताया कि बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा का अनुमान
इसी के साथ छत्तीसगढ़, बिहार, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में 27 से 30 जून के बीच कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले दिनों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा 27 जून से 2 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। कोंकण-गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
उधर, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27-29 जून के बीच भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। लगातार वर्षा के चलते इन इलाकों में भूस्खलन, जलभराव और नदियों के जलस्तर बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।
ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।