Winters Care : महिलाओं की सेहत का खजाना है बत्तीसा लड्डू

Update: 2017-11-17 10:25 GMT

डॉ. मनोज मिश्रा

लखनऊ : पुरुषों की तुलना में महिलाओं की सेहत पर जल्दी ही दुष्प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह उनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र होने पर मेनोपॉज शुरू होने के बाद अक्सर उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे बुढ़ापे में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई प्रकार की औषधियों से बना बत्तीसा लड्डïू महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। घर पर बनने वाले इस लड्डïू को कम उम्र की लड़कियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी खा सकती हैं। इससे हड्डियों को मजबूत देने के साथ कई और बीमारियों से बचाव होता है।

इन बीमारियों से बचाव में मददगार

सिरदर्द, कमरदर्द, कमजोर हड्डियां, खून की कमी, श्वेतप्रदर, गर्भाशय की सूजन व संक्रमण को दूर करने में यह लड्डïू कारगर होता है। महिलाओं के डिलीवरी के बाद सर्दी या गर्मी किसी भी मौसम में महिलाओं की शारीरिक दुर्बलता का दूर करने के लिए भी यह काफी असरदार होता है। इसके नियमित प्रयोग से गर्भाशय की कमजोरी ठीक होती है। इसे खाने से महिलाओं की इम्युनिटी भी तेजी से बढ़ती है।

यह भी पढ़ें :Child Care: जब बच्चों को सताए खांसी , तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

घर पर ऐसे बनाएं

अश्वगंधा, सुआ, दालचीनी, कायफल, छोटी पिप्पली, नागकेशर, अजवायन, छोटी हरड़, लोध्र, निर्गुण्डी, चोपचीनी, सोंठ, मोचरस, मंजीष्ठा, मेथी, काली मूसली, सफेद मूसली, बला, मखाना, लाजवन्ती, मेदालकड़ी, गेंगची, कमरकस व मुनक्का आदि 5-5 ग्राम की मात्रा में ले लें। इसमें 10-10- ग्राम शतावरी और चिकनी सुपारी, 15 ग्राम गोंद, 50 ग्राम खोपरा, 150 ग्राम आटा, 2 किलो देशी घी व 500 ग्राम गुड़ लें। आटा, घी, गुड़ व नारियल के अलावा बाकी सभी चीजों को कूटकर चूर्ण बना लें। इसके बाद आटे को पहले 2 किलो घी में अच्छे से भून लें। फिर इसमें गुड़ को कूटकर थोड़े घी में हल्का गर्म करें और भुना हुआ आटा मिला दें। सभी कुटी हुई जड़ीबूटियों को इस मिश्रण में मिला दें और आखिर में नारियल को मिलाएं व इस मिश्रण से लड्डïू तैयार करें। इसमें बादाम, किशमिश और काजू भी इच्छानुसार मिला सकते हैेंं।

मात्रा का ध्यान रखें

बत्तीसा लड्डïू खाने के लिए मात्रा तय कर लें। अधिक खाना नुकसान भी कर सकता है। 15 साल से कम उम्र की लड़कियां व 75 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं रोजाना 25-35 ग्राम की मात्रा से बना 1 लड्डïू सुबह खाली पेट लें। अन्य महिलाएं इसकी 50-70 ग्राम मात्रा यानी दो लड्डïू ले सकती हैं। इसे गुनगुने दूध के साथ लेने से अधिक लाभ होता है। खाने के आधा घंटा तक कुछ न खाएं।

ये बातें भी ध्यान रखें

बत्तीसा लड्डïू की तासीर गर्म होती है यानी अधिक खाने से समस्या हो सकती है। यह पचने में समय लगता है इसलिए गर्भवती महिलाएं थोड़ा ही लें। अगर लेने से पाचन संबंधी परेशानी होती है। इसका परहेज करें। लड्डïू खाने के दौरान खट्टे, अधिक तले-भुने व कब्ज करने वाली चीजों से परहेज करें। असर कम हो सकता है।

-आयुर्वेद विशेषज्ञ, लखनऊ

Tags:    

Similar News