IT Raid Abu Azmi: समाजवादी नेता अबू आजमी के ठिकानों पर IT रेड, लखनऊ, मुंबई और वाराणसी में कार्रवाई

Income Tax Raid On Abu Azmi: सपा नेता अबू आजमी के लखनऊ, मुंबई और वाराणसी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। समाजवादी पार्टी नेता पर 160 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप लगा था। उन्हें समन भेजा गया था। अब कार्रवाई हुई है।

Report :  aman
Update: 2023-10-06 02:20 GMT

Abu Azmi (Social media)

Income Tax Raid On Abu Azmi : आयकर विभाग (IT Department) ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ( IT Raid Abu Azmi) के लखनऊ (Lucknow), मुंबई (Mumbai) और वाराणसी (Varanasi) के ठिकानों पर छापेमारी की है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई अभी भी जारी है। आपको बता दें, आयकर विभाग ने इसके पहले सपा नेता अबू आजमी पर 160 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए समन भेजा था। आरोप ये भी है कि, आजमी को वाराणसी से मुंबई तक हवाला के जरिए 40 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।

tv9 की खबर के अनुसार, आयकर विभाग की टीम वाराणसी में विनायक ग्रुप (Vinayak Group) मामले की जांच कर रहा था। उसी जांच के दौरान अबू आजमी की भूमिका सामने आई। आपको बता दें, विनायक ग्रुप ने वाराणसी में कई शॉपिंग सेंटर, इमारतें, मॉल और बहुमंजिली आवासीय भवनों का निर्माण किया है। 

विनायक ग्रुप पर आईटी की नजर

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सर्वेश अग्रवाल (Sarvesh Agarwal), समीर दोषी (Sameer Doshi) और आभा गुप्ता (Abha Gupta) विनायक ग्रुप के 3 साझेदार हैं। गणेश गुप्ता की ही पत्नी आभा गुप्ता हैं। गणेश गुप्ता को सपा नेता आसिम आजमी का करीबी सहयोगी और दोस्त के रूप में भी जाना जाता है। बता दें कि, गणेश गुप्ता पहले समाजवादी पार्टी के महासचिव थे। कुछ समय पहले उनका निधन हो गया था। वो मुंबई के कोलाबा स्थित आजमी की इमारत से दफ्तर चलाते थे।

अबू आजमी को हवाला जरिए भेजे 40 करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को मिली जानकारी के मुताबिक, विनायक ग्रुप की कुल आय 4 भागों में बांटी जाती थी। उसका एक हिस्सा अबू आजमी के पास भी जाता था। वर्ष 2018 से 2022 के दौरान करीब 200 करोड़ रुपए की आय हुई थी। इसमें से 160 करोड़ रुपए इनकम का पता चला था। आईटी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अबू आजमी को हवाला (Abu Azmi Hawala Case) के जरिये 40 करोड़ रुपए भेजे गए थे।

अनीस आजमी के जिम्मे कारोबार

जानकार बताते हैं कि, अबू आजमी का सहयोगी अनीस आजमी (Anees Azmi) बिजनेस का पूरा काम-काज देखता था। अनीस के जरिए ही मुंबई में हवाला के माध्यम से पैसों का ट्रांसफर होता था। इसके पहले भी आयकर विभाग ने कोलाबा में अबू आजमी के ठिकानों पर रेड मारी थी। साथ ही, इनकम टैक्स विभाग ने मुंबई और वाराणसी में दोशी अग्रवाल (Doshi Agarwal) और गुप्ता के ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

Tags:    

Similar News