दुश्मनों की हवा टाइट: भारत को मिला शक्तिशाली विमान, ऐसे रखेगा निगरानी

भारत को अमेरिका से एक बेहद खास विमान मिला है। जो कि भारत के विरोधी देशों चीन और पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला है। भारत के पास ऐसे आठ विमान पहले से ही हैं।

Update: 2020-11-19 05:24 GMT
दुश्मनों की हवा टाइट: भारत को मिला शक्तिशाली विमान, ऐसे रखेगा निगरानी

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ तनाव (Tension With China) की शुरुआत से ही अमेरिका भारत के साथ है। चीन के खिलाफ अमेरिका भारत का साथ दे रहा है। यहां तक चीन पर नकेल कसने के लिए भारत ने अमेरिका के साथ कई अहम रक्षा समझौते भी किए हैं। अब इस बीच भारत को अमेरिका से बेहद खास विमान मिला है। बुधवार को भारतीय नौसेना (Indian Navy) को यह विमान एक रक्षा समझौते के तहत मिला है।

भारतीय नौसेना को मिला शक्तिशाली विमान

इंडियन नेवी ने बुधवार को 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर के एक रक्षा समझौते के तहत मिलने वाले चार पोसायडन- 8आई (P-8I) सामुद्रिक निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान में से एक विमान को रिसीव किया है। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि यह नौवां पी-8 आई विमान चार अतिरिक्त विमानों में से पहला है, जिसके लिए भारत द्वारा 8 के लिए प्रारंभिक आदेश पूरा होने के बाद ऑर्डर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: कॉलेज में खूनी खेल: कटा गला देख दहल उठे लोग, सामने था भयानक मंजर

आठ पोसायडन- 8आई विमान पहले से ही हैं मौजूद

भारत के पास पहले से ही आठ पोसायडन- 8आई (P-8I) विमान मौजूद हैं। इन विमानों को हिंद महासागर में चीन के पोटों और पनडुब्बी पर निगरानी के लिए तैनात किया गया है। वहीं बुधवार सुबह भारतीय नौसेना ने यह विमान गोवा स्थित महत्वपूर्ण नेवल बेस (naval airbase) आईएनएस हंस पर प्राप्त किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह विमान अत्याधुनिक सेंसरों से लैस है। अब यह विमान भारत के विरोधी देशों चीन और पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी कर देगा।

यह भी पढ़ें: शिवसेना ने उगला जहरः भाजपा को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात, अब होगा बवाल

बीते साल छह और विमानों की खेप की खरीद को मिली मंजूरी

रक्षा मंत्रालय ने साल 2016 में आठ P-8I विमानों का ऑर्डर पूरा होने के बाद चार और ऐसे विमानों की खरीद का आर्डर दिया था। इसके अलावा बीते साल भी सरकार ने छह और पी-8 आई विमानों की खेप की खरीद को मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें: बैकफुट पर नीतीशः बिगड़ गया सारा खेल, शिक्षा मंत्री को हटाने की अटकलें तेज

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News