नौसेना में शामिल हुई INS Khanderi, जानिए 'साइलंट किलर' की खासियत

इसके अलावा एक घंटे में खंडेरी 35 किलोमीटर की दूरी काफी आसानी से तय करने में सक्षम है। देश में निर्मित INS Khanderi 67 मीटर लंबी, 6.2 मीटर चौड़ी और 12.3 मीटर की ऊंची है। इसका वजन 1550 टन है।

Update: 2023-06-16 10:40 GMT
नौसेना में शामिल हुई INS Khanderi, जानिए 'साइलंट किलर' की खासियत

मुंबई: दूसरी सबसे अत्याधुनिक पनडुब्बी INS Khanderi को आज नौसेना में शामिल कर लिया गया है। INS Khanderi को साइलंट किलर कहा जाता है क्योंकि कलवरी श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक वाली ये पनडुब्बी पानी में मौजूद दुश्मनों पर सबसे पहले और तेजी से प्रहार करती है।

नौसेना में शामिल हुई INS Khanderi, जानिए 'साइलंट किलर' की खासियत

यह भी पढ़ें: UN में भारत का बड़ा बयान, कहा- आतंकियों को पेंशन देता है पाकिस्तान

नेवी के बेड़े में INS Khanderi को आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने शामिल कर लिया गया है। इसके नेवी में शामिल होने के बाद अब समंदर में भारत का कोई भी दुश्मन उसको आंख उठाकर भी नहीं देख पाएगा। बता दें, INS Khanderi 300 किलोमीटर दूर स्थित दुश्मन के जहाज को नष्ट करने की क्षमता रखता है।

आइए जानते हैं समंदर का 'साइलंट किलर' क्यों इतना खास है:

20 नॉट्स की है टॉप स्‍पीड

खास बात यह है कि इस सबमरीन की टॉप स्‍पीड करीब 20 नॉट्स की है। इस सबमरीन की अच्छी बात यह है कि ये दुश्‍मन की निगाह छिपी रह सकती है।

नौसेना में शामिल हुई INS Khanderi, जानिए 'साइलंट किलर' की खासियत

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने लगाई पाक की क्लास! कहा- आतंक के खिलाफ उठाना पड़ेगा कदम

इसके साथ ही यह 1150 फीट की गहराई तक जा सकती है। इसमें EXOCETSM 39 मिसाइल और टारपीडो दागने की सुविधा है। EXOCETSM 39 एंटीशिप मिसाइल है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 50 किमी की है।

नौसेना में शामिल हुई INS Khanderi, जानिए 'साइलंट किलर' की खासियत

यह भी पढ़ें: UN में PM मोदी के भाषण की 15 बड़ी बातें, हो रही है तारीफ

यह हवा में कम ऊंचाई पर उड़ते हुए बेहद तेज गति से दुश्‍मन पर मार करती है। 655 किग्रा वजनी यह मिसाइल करीब 4.69 मीटर लंबी है। इसके अलावा इसमें 30 एंटी शिप माइंस भी हैं।

नौसेना में शामिल हुई INS Khanderi, जानिए 'साइलंट किलर' की खासियत

INS Khanderi की खासियत

  • लंबाई: 67 मीटर
  • चौड़ी: 6.2 मीटर
  • ऊंचाई: 12.3 मीटर
  • कुल वजन: 1550 टन
  • रफ्तार: 35 किमी प्रति घंटा
  • बैटरी: 360
  • केबल: 60 किमी

45 दिन पानी में रहने में सक्षम

भारतीय समुद्री सीमा की सुरक्षा करने में INS Khanderi हर तरीके से सक्षम है। टॉरपीडो और ऐंटिशिप मिसाइलें खंडेरी में तैनात की जाएंगी। खंडेरी की सबसे खास बात ये है कि यह पानी से पानी और पानी से किसी भी युद्धपोत को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है। यही नहीं ये 45 दिनों तक पानी के भीतर रह सकती है।

नौसेना में शामिल हुई INS Khanderi, जानिए 'साइलंट किलर' की खासियत

यह भी पढ़ें: कश्मीर पर तिलमिलाए इमरान का UN में दुनिया को परमाणु जंग की धमकी

इसके अलावा एक घंटे में खंडेरी 35 किलोमीटर की दूरी काफी आसानी से तय करने में सक्षम है। देश में निर्मित INS Khanderi 67 मीटर लंबी, 6.2 मीटर चौड़ी और 12.3 मीटर की ऊंची है। इसका वजन 1550 टन है। साथ ही, इस पनडुब्बी में 36 से ज्यादा नौसैनिक रह सकते हैं। 12 हजार किलोमीटर तक का सफर खंडेरी एक बार पानी में जाने के बाद तय कर सकती है।

Tags:    

Similar News