×

UN में PM मोदी के भाषण की 15 बड़ी बातें, हो रही है तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार को मजबूत जनादेश मिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का जनादेश भारत में शुरू हुआ, जो व्यापक स्तर पर रहा और प्रेरक रहा।

Dharmendra kumar
Published on: 15 Jun 2023 10:50 AM GMT
UN में PM मोदी के भाषण की 15 बड़ी बातें, हो रही है तारीफ
X

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार को मजबूत जनादेश मिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का जनादेश भारत में शुरू हुआ, जो व्यापक स्तर पर रहा और प्रेरक रहा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ योजना आयुष्मान चलाई जा रही है। इसके तहत हर साल 50 लाख लोगों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 5 साल में 11 करोड़ शौचालय बनाए गए।

यह भी पढ़ें...संयुक्त राष्ट्र में बोले पीएम मोदी, हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिए

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें...

-पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए गौरव का अवसर है कि संयक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को 130 करोड़ भारतीयों की तरफ से संबोधित कर रहा हूं। यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि इस वर्ष पूरा विश्व महात्मा गांधी की 150वीं जयंत मना रहा है। उनका सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।'

-मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध दिया है। पीएम ने कहा कि यूएन में शांति के लिए सबसे बड़ा बलिदान अगर किसी देश ने दिया है तो यह देश भारत है। उन्होंने कहा कि हम उस देश के वासी हैं जिसने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं। शांति का संदेश दिया है।

-पीएम मोदी ने कहा कि भारत विश्व बंधुत्व का संदेश देता है और इसीलिए हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ दुनिया को सतर्क करने की गंभीरता भी है और आक्रोश भी। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि यह किसी एक देश की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की और मानवता की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।

यह भी पढ़ें...चौकाने वाला खुलासा: 75% लड़के और लड़कियां बस इतनी सी उम्र में कर चुके हैं ये काम

-पीएम मोदी ने कहा कि आतंक के नाम पर बंटी हुई दुनिया उन सिद्धांतों को ठेस पहुंचाती है जिनके आधार पर यूएन का जन्म हुआ और इसलिए मानवता की खातिर आतंक के खिलाफ पूरे विश्व का एकमत होना मैं अनिवार्य समझता हूं।

-पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में हम अपने दूर दराज के इलाकों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ 15 करोड़ घरों को पानी की सप्लाइ से जोड़ने वाले हैं। आने वाले वर्षों में हम सवा लाख किलोमीटर से ज्यादा नई सड़कें बनाने जा रहे हैं। 2022 तक जब भारत स्वतंत्रता का 75वां पर्व मनाएगा तो हम गरीबों के लिए 2 करोड़ घर बनाने वाले हैं।

-पीएम मोदी ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान है। उन्होंने कहा, 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में दुनिया में सबसे ज्यादा वोट देकर मुझे और मेरी सरकार को पहले से ज्यादा मजबूत जनादेश दिया। इसीलिए आज मैं फिर आप सब के बीच हूं।

यह भी पढ़ें...इस गांव के बेटा-बेटियों की नहीं हो पा रही शादी, वजह सुनकर खड़े हो जायेंगे कान

-पीएम मोदी ने कहा कि इस जनादेश से निकला संदेश इससे भी बड़ा व्यापाक और प्रेरक है।' उन्होंने कहा, 'जब एक विकासशील देश दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न करता है तो उसके साथ बनी व्यवस्थाएं पूरी दुनिया को प्रेरक संदेश देती हैं। भारत ने पांच साल में 11 करोड़ टॉइलट बनवाकर लोगों को दिए।'

-पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर साल 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा देता है। उन्होंने कहा, 'विश्व ने टीबी को खत्म करने के लिए 2030 तक का लक्ष्य रखा है लेकिन हम 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।'

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से 3000 साल पहले तमिल कवि कणियन पूकुन्रनार ने कहा था, यादम उरे, यावरुम केड़ीर यानी हम सभी स्थानों के लिए अपनेपन का भाव रखते हैं और सभी लोग हमारे अपने हैं। यह तीन हजार साल पहले की बात है।

यह भी पढ़ें...बम्पर भर्तियां! जल्दी कर लें apply, कहीं date निकल न जाएँ

-पीएम मोदी ने कहा कि देश की सीमाओं से परे अपनत्व की यही भावना भारत की विशेषता है।' उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी शिकागों के धर्म सम्मेलन में 'हॉर्मनी ऐंड पीस' की बात की थी। आज भी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की तरफ से विश्व को यही संदेश है।

-पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने वहां दीवार पर सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने की बात पढ़ी। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी हो रही है कि इस वक्त हम पूरे भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए बड़ा अभियान चला रहे हैं।'

-पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग में भारत का बहुत कम योगदान है बावजूद इसके भारत इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि हम 450 गीगा वॉट रिनेवेबल एनर्जी की दिशा में काम कर रहे है। भारत ने सीडीआरआई बनाने की पहल की है। इससे ऐसे इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद मिलेगी जिनपर प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव कम से कम होगा। विश्व स्तर पर भी हम सोलर एनर्जी को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें...सोना हुआ बहुत सस्ता! तुरंत जाने रेट्स, कभी भी बढ़ सकते हैं दाम

-पीएम मोदी ने कहा कि हमारी प्रेरणा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास। यह सिर्फ भारत की सीमाओं में सीमित नहीं है बल्कि हमारे परिश्रम में न दया भाव है न दिखावा। यह कर्तव्य भाव से प्रेरित है। ये प्रयास जिन सपनों के लिए हो रहे हैं वे सारे विश्व के हैं और हर देश के हैं। हर समाज के हैं। प्रयास हमारे हैं और परिणाम सभी के लिए हैं। मेरा यह विश्वास दिनों दिन और भी दृढ़ हो जाता है जब मैं उन देशों के बारे में सोचता हूं जो विकास के लिए अपने अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

-पीएम मोदी ने कहा कि जब एक विकासशील देश, दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम सफलतापूर्वक चलाता है, 50 करोड़ लोगों को हर साल 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देता है, तो उसके साथ बनी संवेदनशील व्यवस्थाएं पूरी दुनिया को एक नया मार्ग दिखाती हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story