×

अमेरिका ने लगाई पाक की क्लास! कहा- आतंक के खिलाफ उठाना पड़ेगा कदम

बता दें कि यूएनएससी ने हाफिज सईद को उसके बैंक खाते का संचालन करने की अनुमति दी है। इससे पहले हाफिज सईद के बैंक खातों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। इस संबंध में पाकिस्तान ने एक याचिका दायर की थी, जिसके बाद बैंक खाते तक हाफिज की पहुंच सुनिश्चित हो गई है।

Harsh Pandey
Published on: 16 Jun 2023 2:07 AM GMT
अमेरिका ने लगाई पाक की क्लास! कहा- आतंक के खिलाफ उठाना पड़ेगा कदम
X

नई दिल्ली: अमेरिका ने 'संयुक्त राष्ट्र' यूएन एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। अमेरिका ने पाकिस्तान को आगाह किया कि उसे अपने जमीन पर पाल रहे आतंकवाद के खिलाफ लगातार कदम उठाते रहना होगा।

यह भी पढ़ें. भूकंप ने हिलाई इमरान की कुर्सी, कभी भी गिर सकती है सरकार

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने जमात-उद दावा के प्रमुख और 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को उसके बैंक खाते से खर्चे के लिए रकम निकालने की अनुमति दी है। जिसके बाद अमेरिका ने एक बार फिर कहा है कि पाकिस्तान को अपनी जमीन पर पल रहे आतंकवाद के खिलाफ लगातार कदम उठाते रहना होगा।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

यह भी पढ़ें. सलमान बनेंगे राधे! सच्चाई जानकर खुली रह जायेंगी आंखें

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा...

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम सभी सदस्य देशों को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रतिबंधों के तहत अपने दायित्वों का पूरी तरह से पालन करने और उन्हें लागू करने के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखते हैं। इसके साथ ही अमेरिका का कहना है कि हाफिज सईद को सिर्फ मूलभूत खर्च के लिए ही बैंक खाता इस्तेमाल करने की छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें. होंठों का ये राज! मर्द हो तो जरूर जान लो, किताबों में भी नहीं ये ज्ञान

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसमें यूएन-नामित व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए आवश्यक रूप में बुनियादी छूट अनुरोध सबमिट करना शामिल है। हम सदस्य देशों को आतंकवादियों को गिरफ्तार करने और उन पर मुकदमा चलाने और उचित कार्रवाई करने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि हम UN 1267 के तहत अपने दायित्व के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र-नामित आतंकवादी समूहों पर लगाम लगाने के लिए पाकिस्तान सरकार के प्रारंभिक कदमों का स्वागत करते हैं।

यह भी पढ़ें. खुराफाती पाक का कारनामा! सीमा पर दिखा ऐसा, भारत हुआ अलर्ट

यह भी पढ़ें. USA की बड़ी चाल! इस देश के खिलाफ 200 सैनिक, खतरनाक मिसाइलो से लैस

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप पाकिस्तान को भविष्य में हमलों को रोकने और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए आतंकवादी समूहों के खिलाफ निरंतर और सत्यापित कार्रवाई जारी रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें करतारपुर कॉरिडोर! दुश्मन देश में लहराएगा भारतीय तिरंगा

यह भी पढ़ें. हार गया बाजी! जुए के खेल में पत्नी बनी खिलौना, दोस्तो ने किया ये हाल

क्या है मामला...

बता दें कि यूएनएससी ने हाफिज सईद को उसके बैंक खाते का संचालन करने की अनुमति दी है। इससे पहले हाफिज सईद के बैंक खातों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। इस संबंध में पाकिस्तान ने एक याचिका दायर की थी, जिसके बाद बैंक खाते तक हाफिज की पहुंच सुनिश्चित हो गई है।

यह भी पढ़ें. अरे ऐसा भी क्या! बाथरूम में लड़कियां सोचती हैं ये सब

साथ ही बताते चलें कि अलकायदा और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संबंधों के चलते यूएनएससी ने एक प्रस्ताव पास करते हुए हाफिज की संपत्ति को फ्रीज कर दिया था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 15 अगस्त को यूएनएससी में एक पत्र दायर कर समिति से अपील की थी कि आतंकी हाफिज को अपने जरूरी खर्चों के लिए उनके बैंक खातों को प्रयोग करने की अनुमति दी जाए, जिसके बाद समिति ने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story