चन्द्रमा से आई खुशखबरी: इसरो ने दी ये बड़ी जानकारी

लेकिन इन सबके बीच चन्द्रयान-2 की ताजा तस्वीरें निश्चित रूप से बहुत ही खुशी देने वाली हैं। लेकिन अब देखना होगा कि क्या लैंडर विक्रम को भी लेकर कोई ताजा जानकारी सामने आती है या नहीं।

Update:2023-07-11 19:44 IST

नई दिल्‍ली: चंद्रयान-2 को लेकर सभी भारतीयों को किसी खुशखबरी का इंतजार था। वह आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने दी है। इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर चंद्रमा की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही कहा ​है कि चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए ऑर्बिटर बेहतर काम कर रहा है।

नासा ने कहा अब तक विक्रम से कोई डाटा नहीं मिला

खुशबरी ये है कि इसरो ने कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर और रोवर से चांद की सतह के फिजिकल ऑबजर्वेशन डाटा नहीं मिलने के कारण इसरो ने कहा है कि सोडियम, कैल्शियम, एल्यूमीनियम, सिलिकॉन, टाइटेनियम और लोहे जैसे तत्वों का पता लगाने के लिए ऑर्बिटर को जैसे काम करना चाहिए, वो वैसे ही काम कर रहा है। लेकिन वहीं विक्रम लैंडर की तलाश और उससे संपर्क करने की कोशिशों में जुटी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि अब तक विक्रम से कोई डाटा नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें— आ गई चंद्रयान-2 की तस्वीरें! कसम से आपने ऐसा सोचा भी न होगा

7 सितंबर को लैंडर विक्रम से टूटा था संपर्क

बताते चलें कि 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग से कुछ मिनट पहले ही लैंडर विक्रम का संपर्क टूट गया था। इसके बाद से बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी लैंडर से संपर्क करने की कोशिशें कर रही है।

बाद में नासा के ऑर्बिटर की ली गई तस्वीरों के आधार पर बताया गया था कि विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई थी। इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने कहा है कि अभी चांद पर रात होने के कारण विक्रम से संपर्क संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर दिन होने के बाद हम फिर कोशिश शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें— चंद्रयान-2: लैंडर विक्रम को नासा ने भेजा मैसेज, जानें क्या है डीप स्पेस नेटवर्क

लेकिन इन सबके बीच चन्द्रयान-2 की ताजा तस्वीरें निश्चित रूप से बहुत ही खुशी देने वाली हैं। लेकिन अब देखना होगा कि क्या लैंडर विक्रम को भी लेकर कोई ताजा जानकारी सामने आती है या नहीं।

Tags:    

Similar News