Jammu Kashmir: माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत, एक लड़की की हालत गंभीर,Video

Mata Vaishno Landslide: वैष्णो देवी मंदिर भारत के 108 शक्तिपीठों में से मां दुर्गा को समर्पित है। वैष्णो देवी मंदिर का प्रबंधन और प्रशासन जिम्मेदारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हाथों में है और यह देश के सबसे धनी बोर्ड में से एक है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-09-02 09:59 GMT

Mata Vaishno Landslide (सोशल मीडिया) 

Mata Vaishno Landslide: जम्मू कश्मीर के कटरा स्थिति माता वैष्णो देवी मार्ग पर उस समय श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया, जब यात्रा मार्ग पर पहाड़ गिर गया। इस घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौत हुए है, जबकि एक लड़की घायल हुए, जिसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। भूस्खलन माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंची हेलीपैड के पास हुआ है। माता वैष्णो देवी साइन बोर्ड की ओर से राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया। धीरे धीर श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जहां पहले एक श्रद्धालु की मौत की जानकारी सामने आई थी तो वही अब इनकी संख्या तीन पहुंच गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूस्खलन मार्ग पर कई श्रद्धालुओं की फंसे होने की भी जानकारी सामने आ रही है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

3 महिला की मौत, एक यात्री घायल

माता के भवन के पास हुए भूस्खलन की वजह से सुरक्षा को देखते हुए साइन बोर्ड प्रशासन ने अस्थाई तौर पर यात्रा को रोक दी है। इस घटना पर में एक लड़की श्रद्धालु घायल हुए है, उन्हें इलाज के लिए बोर्ड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उसकी घालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में अब तक 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जबकि एक लड़की घायल है। हालांकि मृतक महिलाएं कहां रहने वाली है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

प्रशासन की यात्रों से अपील

इस घटना को देखते हुए माता वैष्णो साइन बोर्ड प्रशासन ने श्रद्धालुओं से एक अपील की है। प्रशासन ने कहा कि यात्रा के दौरान सभी यात्री सतर्क रहें और मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। बोर्ड ने मार्ग को साफ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन मार्ग पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है।

हर साल लाखों तीर्थायात्री करते हैं माता के दर्शन

वैष्णो देवी मंदिर भारत के 108 शक्तिपीठों में से एक है, जो कि मां दुर्गा को समर्पित है। वैष्णो देवी मंदिर का प्रबंधन और प्रशासन जिम्मेदारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हाथों में है और यह देश के सबसे धनी बोर्डों में से एक है। मंदिर जम्मू के रियासी जिले में त्रिकुट पहाड़ियों में मौजूद है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया था कि बीते दस सालों में इस बार सर्वाधिक 93.24 लाख तीर्थायात्री वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे।


Tags:    

Similar News