JAC Result 2020: छात्रों की धड़कने हुईं तेज, कल इस समय आएंगे नतीजे

झारखण्ड के 11वीं के परिणाम घोषित होने के बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि झारखण्ड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम भी जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।

Update:2020-07-07 17:51 IST

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहा है। देश में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई परीक्षाएं स्थगित हो रही हैं। तो कई परीक्षाओं के रिजल्ट आने में काफी टाइम लग रहा है। ऐसे में अब झारखण्ड बोर्ड कल अपने 10वीं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। इसकी जानकारी खुद झारखण्ड बोर्ड के अध्यक्ष ने दी।

छात्र यहां देख सकेंगे रिजल्ट

झारखण्ड के 11वीं के परिणाम घोषित होने के बाद से लगातार ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि झारखण्ड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम भी जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। लेकिन फिर इस बीच ये भी खबरें आईं कि 10वीं-12वीं के परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। लेकिन इसके बाद ये खबर आई कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल यानी 8 जुलाई को दोपहर बाद एक बजे मैट्रिक {10वीं } का रिजल्ट घोषित करेगा।

ये भी पढ़ें- नेपाल: MP सरिता गिरी को पार्टी ने किया बर्खास्त, नक्शा विवाद में भारत के पक्ष में दिया था बयान

छात्र ये रिजल्ट जैक की वेबसाइट पर jacresults.com पर या jac.jharkhand.gov.in देख सकेंगे। झारखंड बोर्ड दसवीं में करीब 3.8 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिनका भविष्य कल निर्धारित होगा।

शिक्षा मंत्री खुद जारी करेंगे परिणाम

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रदेश के शिक्षा मंत्री खुद 8 जुलाई 2020 को दोपहर एक बजे ऑनलाइन माध्यम से जारी करेंगें। झारखण्ड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने की पुष्टि खुद जैक के अध्यक्ष ने की। उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा के नतीजों को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: बीजेपी विधायक गायत्री देवी समेत परिवार के चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

झारखण्ड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद इंटर विज्ञान और वाणिज्य का रिज़ल्ट साथ घोषित किया जायेगा। इसके बाद तीसरे चरण में इंटर कला का रिज़ल्ट जारी होगा। झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जैक की वेबसाइट पर jacresults.com पर या jac.jharkhand.gov.in जारी किया जाएगा। जहां विद्यार्थी अपने रिजल्ट को देख सकेंगे।

Tags:    

Similar News