India-France: भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय वार्ता, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
India-France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे के बाद भारत और फ्रांस के बीच 14 फरवरी 2025 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। जिसमें निरस्त्रीकरण और अप्रसार मुद्दे पर बैठक हुई।;
PM Modi France Visit
India-France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तीन दिवसीय फ्रांस दौरा किया। जिसके बाद भारत और फ्रांस के बीच 14 फरवरी 2025 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। द्विपक्षीय बैठक में निरस्त्रीकरण और अप्रसार मुद्दे पर बैठक की गई।
दोनों पक्षों ने निरस्त्रीकरण और अप्रसार के क्षेत्र में परमाणु, रासायनिक, जैविक क्षेत्रों के साथ-साथ बाह्य अंतरिक्ष सुरक्षा, सैन्य क्षेत्र में एआई (AI) समेत पारंपरिक हथियारों और घातक स्वायत्त हथियार प्रणालियों और बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं से संबंधित विकास पर चर्चा की।
निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुआनपुई सैयावी ने किया। जबकि फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूरोप और विदेश मंत्रालय के सामरिक मामलो के सुरक्षा और निरस्त्रीकरण के निदेशक गिलौम ओलाग्नियर ने किया।
बता दें कि फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 से 12 फरवरी 2025 को फ्रांस की यात्रा पर रहे। 10 और 11 फरवरी 2025 को फ्रांस और भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की। इसका उद्देश्य था कि ब्लेचली पार्क (नवंबर 2023) और सियोल (मई 2024) शिखर सम्मेलनों के दौरान हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को आगे बढ़ाया जा सके।
इस समिट में राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के नेता, छोटे और बड़े उद्यमों के प्रमुख, शिक्षाविद, गैर-सरकारी संगठन, कलाकार और नागरिक समाज के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। साथ ही वैश्विक एआई क्षेत्र सार्वजनिक हित में लाभकारी सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय परिणाम हासिल कर सके।
अगले AI Summit की मेजबानी भारत करेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में एआई एक्शन समिट के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को बधाई दी। फ्रांस ने अगले एआई समिट की मेजबानी के लिए भारत का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री मोदी की यह छठी फ्रांस यात्रा थी। उनकी यह यात्रा राष्ट्रपति मैक्रों की जनवरी 2024 में भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में भारत यात्रा के बाद हुई है।
इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने असाधारण रूप से मजबूत और बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण पहलुओं और वैश्विक और क्षेत्रीय मामलों पर द्विपक्षीय चर्चा की। दोनों नेता मार्सिले भी गए, जहां राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए एक निजी डिनर का आयोजन किया।
यह दोनों नेताओं के बीच उत्कृष्ट संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने संयुक्त रूप से मार्सिले में भारत के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी किया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर सुविधा का भी दौरा किया। राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के लिए अपने साझा दृष्टिकोण की पुष्टि की।