Jodhpur Violence: जोधपुर में फिर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

राजस्थान के जोधपुर जिले में दो समुदाय के बीच गुरुवार को एक बार फिर हिंसक झड़प हो गई। झड़प की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

Written By :  aman
Update: 2022-05-26 09:57 GMT

हिंसक झड़प के बाद पुलिस की तैनाती (फाइल फोटो) 

Jodhpur Violence : राजस्थान के जोधपुर जिले में दो समुदाय के बीच गुरुवार को एक बार फिर हिंसक झड़प हो गई। झड़प की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। गौरतलब है कि, इसी महीने के पहले हफ्ते में जोधपुर में दंगा भड़का था। तब व्यापक हिंसा हुई थी। जिसके बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था।  

बता दें कि, राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में इससे पहले ईद के वक्त दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। तब वह झड़प जालोरी गेट चौराहे के बालमुकुंद बिस्सा सर्किल पर लगे भगवा झंडे को उतारने के विवाद में हुआ था।

झंडे के विवाद ने लिया था उग्र रूप

बताया जाता है कि, भगवा झंडे की जगह इस्लामी प्रतीक वाले झंडे फहराने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। तनातनी इतनी बढ़ी कि देर रात भीषण पथराव हो गया। पत्थरबाजी की इस घटना में कई लोग चोटिल हुए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर भीड़ को खदेड़ा। मगर, तब तक भीड़ बेकाबू हो गई थी। आखिरकार पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 

सड़क बनी जंग मैदान

हिंसा के दौरान कुछ उपद्रवी झुंड में लाठी, डंडों के साथ आए। उन्होंने रास्ते पर बैरिकेड खींचकर लगा दिए। उनका मकसद था कि इससे दूसरे पक्ष के लोगों का रास्ता बंद हो जाए। फिर तो दोनों तरफ से भीषण पथराव हुआ। इस उपद्रव के दौरान पार्क के आस-पास लगाई गई बांस की बल्लियों को भी उखाड़ लिया गया। इस तरह काफी देर तक शहर की सड़क जंग का मैदान बनी रही। 

Tags:    

Similar News