जोरदार ब्लास्ट से उड़े चीथड़े: इलाके में मची अफरातफरी, एक की मौत-दो घायल

करनाल जिले के कुंजपुरा मे स्थिति एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में फैक्ट्री की छत उड़ गई। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गए, वहीं दो अन्य घायल हो गए।

Update: 2020-05-25 03:45 GMT

चंडीगढ़: कोरोना संकट के बीच हादसों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल जिले में तेज धमाका हो गया। ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत हो गयी, वहीं धमाका इतना भीषण था कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दो मजदूर घायल भी हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

करनाल की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से ब्लास्ट

मामला करनाल जिले के कुंजपुरा का है, जहां स्थिति एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में फैक्ट्री की छत उड़ गई। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गए, वहीं दो अन्य घायल हो गए।

एक मजदूर की मौत, दो घायल

धमाके की आवाज से क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी। वहीं घायल मजदूरों को तत्काल फैक्ट्री से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ेंः कोरोना केसों में तेजी से बढ़ी चिंता, ईरान को पीछे छोड़ टॉप 10 देशों में पहुंचा भारत

बारूद में अचानक आग लगने से ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में बारूद रखा हुआ था। बारूद में अचानक आग लग गयी, जिससे ब्लास्ट हो गया। जब ये ब्लास्ट हुआ तो मजदूर फैक्ट्री में ही काम कर रहे थे। आग लगने के बाद उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई, हालाँकि एक मजदूर भाग नहीं सका और आग की चपेट में आ गया। मरने वाले की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक का नाम विनोद (45) बिहार के जिला नवादा का रहने वाला था।

फैक्ट्री मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज

मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल फैक्ट्री मालिक प्रवीन वर्मा करनाल के ही रहने वाले हैं लेकिन हादसे के बाद देर रात तक वे फैक्ट्री नहीं पहुंचे। जिसके बाद थाना प्रभारी ने फैक्ट्री संचालक को नोटिस का हवाला देकर बुलाया, लेकिन फिर भी मौके पर न पहुँचने पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया और पूरे मामले की जांच शरू कर दी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News