लश्कर की मददगार महिला पर कश्मीर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, जीवनभर रखेगी याद

कश्मीर पुलिस ने 2019 में एक महिला द्वारा धमकी भरे पोस्टर अपने साथ रखने के मामले में कार्यवाही करते हुए महिला के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

Update: 2020-04-23 14:03 GMT

जम्मू कश्मीर में आज पुलिस ने लश्कर की मदद करने वाली एक महिला के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। कश्मीर संभाग में हंदवाड़ा पुलिस द्वारा ये चार्जशीट दायर की गई है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई 26 अक्टूबर 2019 के मामले के संबंध की गई है। जिसमें एक महिला को पुलिस ने लश्कर के धमकी भरे पोस्टर्स के साथ गिरफ्तार किया था।

2019 के मामले में दायर की चार्जशीट

कश्मीर पुलिस ने 2019 में एक महिला द्वारा धमकी भरे पोस्टर अपने साथ रखने के मामले में कार्यवाही करते हुए महिला के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई 26 अक्टूबर 2019 के मामले के संबंध की गई है। जिसमें एक महिला को नाके पर आतंकवादी संगठन लश्कर के धमकी भरे पोस्टर और अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें- मोदी करेंगे बड़ा ऐलान: अहम मुद्दों पर बैठक, शामिल होगें कई अधिकारी

गौरतलब है कि लश्कर की मददगार हसीना बेगम पत्नी मोहम्मद यूसुफ भट को 26 अक्टूबर 2019 को गिरफ्तार किया गया था। उस पर आतंकवादी संगठन लश्कर का सदस्य होने और उक्त आतंकवादी संगठन को समर्थन देने का आरोप है। वहीं आज यानी कि गुरुवार को उक्त मामले में हंदवाड़ा पुलिस ने सक्षम न्यायालय के समक्ष चार्जशीट दायर की है।

2019 लगाए थे पोस्टर

 

ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद से ही घाटी में तनावपूर्ण हालात बन गए थे। जिसके चलते आतंकी संगठन बौखला गए थे। और उन्होंने स्थानीय लोगों को धमकाने और डराने के लिए धमकी भरे पोस्टर घाटी के अलग अलग शहरों में लगवाये थे। इसी मामले में पोस्टर लगाने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आतंकी संगठनों से जुड़े होने के शक में सभी को गिरफ्तार किया था। उस समय पुलिस द्वारा बताया गया था

ये भी पढ़ें- दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक ही गली के 46 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

पोस्टर लगाने वालों में से कुछ उपद्रवी युवक हैं, जबकि कुछ के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक है। पुलिस ने उस दरमियान श्रीनगर सहित घाटी के विभिन्न स्थानों से कई लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस समय इनमें से कई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और इसमें शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्तियों में सोपोर, अवंतिपोरा और श्रीनगर के चार-पांच प्रमुख मॉड्यूल के लोग शामिल थे।

Tags:    

Similar News