Sudha Murthy: जब एक लेटर ने टाटा को किया था मजबूर… सुधा मूर्ति की अनसुनी कहानियां

Sudha Murthy: टेक कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की पत्नी, लेखिका और परोपकारी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है।

Report :  Neel Mani Lal
Update: 2024-03-08 12:54 GMT

जानिए सुधा मूर्ति के बारे में जिन्हें राज्यसभा के लिए किया गया है नॉमिनेट: Photo- Social Media

Sudha Murthy: टेक कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की पत्नी, लेखिका और परोपकारी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत के राष्ट्रपति कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 12 सदस्यों को संसद के उच्च सदन में नामांकित करते हैं।

Photo- Social Media

जानते हैं सुधा मूर्ति के बारे में

- 73 वर्षीय सुधा मूर्ति आईटी दिग्गज इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की पत्नी हैं, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनके दामाद हैं।

- सुधा मूर्ति एक परोपकारी, लेखिका और इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष हैं।

- उत्तरी कर्नाटक के हावेरी जिले के शिगगांव में जन्मे मूर्ति ने बीवीबी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग में स्नातक किया। सभी शाखाओं में प्रथम रैंक हासिल करते हुए, उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स से गोल्ड मेडल अर्जित किया। बाद में, उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से एमई की पढ़ाई की और विशिष्टता हासिल की। टेल्को (अब टाटा मोटर्स) में एक इंजीनियर के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

- सुधा मूर्ति अंग्रेजी और कन्नड़ की लेखिका भी लेखक हैं। उपन्यास, नॉन फिक्शन, बच्चों की किताबें, यात्रा वृतांत, तकनीकी किताबें और संस्मरण सहित 30 किताबें और 200 से अधिक टाइटल उनके नाम हैं। उनकी कृतियों का प्रमुख भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है, जिनकी देश भर में 26 लाख से अधिक प्रतियां बिकीं हैं।

Photo- Social Media

- सुधा मूर्ति गेट्स फाउंडेशन के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल पहल में सक्रिय रूप से शामिल हैं और उन्होंने ग्रामीण विकास में योगदान देने वाले अनाथालयों की स्थापना की है, कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और पुस्तकालय सुविधाओं की वकालत की है, और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया की स्थापना की है।

- अपने सामाजिक कार्यों के लिए पहचानी जाने वाली सुधा मूर्ति को भारत सरकार द्वारा 2006 में पद्म श्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

- अपनी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए, मूर्ति को सात मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है। साहित्य के लिए आरके नारायण पुरस्कार, 2011 में कन्नड़ साहित्य में उत्कृष्टता के लिए एटिमाबे पुरस्कार और 2018 में क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड्स द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे पुरस्कार उनके महत्वपूर्ण प्रभाव को दर्शाते हैं।

- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर उपलब्ध नवीनतम शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, ,सुधा मूर्ति के पास इंफोसिस के 3,45,50,626 इक्विटी शेयर हैं। बीएसई पर 1616.95 रुपये के अंतिम समापन मूल्य पर, इंफोसिस में मूर्ति की हिस्सेदारी वर्तमान में 5,586 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके पति और अरबपति नारायण मूर्ति के पास इंफोसिस के 1.66 करोड़ इक्विटी शेयर हैं। शेयर कीमत पर उनकी हिस्सेदारी 2,691 करोड़ रुपये बैठती है।

Tags:    

Similar News