Doctor Rape Case: एक फैसले ने मचाई तबाही, UP में सड़कों पर 4 हजार डॉक्टर, AIIMS में भी तड़प रहे मरीज

Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप केस के बाद डॉक्टरों ने OPD भी बंद कर दिया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने पहले ही 13 अगस्त से देशव्यापी विरोध करना शुरु कर दिया है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-14 07:58 GMT

Kolkata Rape Case (Pic: Social Media)

Kolkata Rape Case: कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर का रेप और मर्डर के बाद देश भर के डॉक्टरों में आक्रोश है। देश के तमाम राज्यों में डॉक्टरों ने हड़ताल घोषित कर दिया है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक डॉक्टर धरने पर हैं। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रेजिडेंट डॉक्टर सभी काम छोड़कर धरने पर बैठे हैं। कोलकाता में हुई जघन्य घटना को लेकर डॉक्टरों ने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। तख्ती पर निर्भया 2.0 लिखा हुआ है साथ ही स्केच की मदद से दुष्कर्म पीड़िता का चित्र बनाया हुआ है। दिल्ली एम्स AIIMS के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन के साथ ही छह सूत्रीय मांग रखी है। पटना AIIMS में तो हालात और ज्यादा खराब हैं। यहां रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कोई भी काम करने से इनकार कर दिया है। डॉक्टरों ने OPD भी बंद कर दिया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने पहले ही 13 अगस्त से देशव्यापी विरोध करना शुरु कर दिया है। 

इस फैसले से बढ़ा आक्रोश

कोलकाता की घटना पर डॉक्टरों के वीरोध के बीच असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एक एडवाइजरी ने डॉक्टरों को और आक्रोशित कर दिया। एडवाइजरी में कहा गया था, 'महिला डॉक्टर, छात्राएं और स्टाफ सुनसान, कम रोशनी वाले और कम आबादी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। महिला डॉक्टरों, छात्राओं और स्टाफ अकेले रहने की स्थिति से बचना चाहिए। बहुत जरूरी न हो तब तक हॉस्टल या लॉजिंग रूम से न निकलें। अनजान लोगों से बात न करें"। डॉक्टरों ने इसका विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने इसे अपनी आजादी पर अंकुश बताया। हालांकि, तमाम विरोध के बाद कॉलेज को यह फैसला रद्द करना पड़ा।


यूपी के चार हजार डॉक्टर हड़ताल पर

उत्तर प्रदेश के डॉक्टरों में घटना को लेकर भारी गुस्सा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के चार हजार से ज्यादा डॉक्टर सड़क पर उतरे। उन्होंने कोलकाता में हुई घटना का विरोध कर न्याय की मांग की। अस्पताल में OPD समेत मेडिकल की कई सेवाएं पूरे दिन प्रभावित हैं। डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के विरोध में डॉक्टर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ में KGMU, पीजीआई व लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल की है। इस वजह से अस्पतालों के OPD में मरीजों को नहीं देखा जा रहा है। 

दिल्ली AIIMS का विरोध के साथ मांग

दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने भी हड़ताल घोषित कर दिया है। एम्स ने बयान जारी कर हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया है। हड़ताल के साथ ही AIIMS की ओर से डॉक्टरों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने की मांग की गई है। एम्स ने एक बयान में कहा कि कोलकाता की घटना पर एम्स समुदाय केंद्रीय संरक्षण अधिनियम के कार्यान्वयन की मांग को दोहराता है। साथ ही कहा गया कि आरजी कर एमसीएंडएच के डॉक्टर के लिए उसका समर्थन जारी रहेगा।


एम्स की सरकार से छह सूत्रीय मांग

  • मामले की जांच CBI से कराई जाए।
  • प्रिंसिपल के साथ-साथ MS और अल्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज का इस्तीफा।
  • केंद्र सरकार से लिखित आश्वसन कि डॉक्टरों के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाएगा।
  • मृतक डॉक्टर के नाम पर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग या लाइब्रेरी का नाम।
  • डॉक्टर के परिवार को पर्याप्त मुआवजा।
  • शारीरिक हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

मांग पूरी न होने तक FAIMA जारी रखेगा हड़ताल

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। साथ ही कहा है कि केंद्र सरकार ने हमारी कोई मांग नहीं मानी। केवल मामले को सीबीआई को सौंपा गया वो भी हाईकोर्ट के आदेश पर। एसोसिएशन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराना है। FAIMA ने एलान किया है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी।


सरकार से IMA की पांच मांग

  • देशभर के अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए। 
  • सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में पुलिस शिविर और पर्याप्त सुरक्षाकर्मीयों की उपस्थिति। 
  • निजी अस्पतालों में भी इसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य हो।
  • संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे होना अनिवार्य हो।
  • एनएमसी के सुरक्षा ऑडिट में विफल रहने वाले मौजूदा मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द हो।

CBI को सौंपी गई जांच

कोलकात के मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर की हत्या और रेप की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने केस ही जांच को सीबीआई के हवाले कर दी है।सीबीआई ने आज बुधवार को मामले को टेकओवर किया। मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है। यह टीम बुधवार को कोलकाता पहुंची। कोर्ट के आदेसानुसार पुलिस ने सीबीआई को सुबह 10 बजे सारे दस्तावेज सौंपे। सीबीआई आज सुबह घटनास्थल पर पहुंची। बता दें कि आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया था। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग और एनएचआरसी भी एक्शन में है। महिला आयोग की टीम ने कोलकाता का दौरा किया है तो वहीं दूसरी ओर एनएचआरसी ने दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट मांगी है।    

Tags:    

Similar News