Kolkata Rape Case : 'टांगें तोड़ो, प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाओ और इसके बाद...' क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का फुटा गुस्सा?

Kolkata Rape Case : कोलकाता कांड को लेकर बीते कई दिनों से चिकित्सकों का देशव्यापी प्रदर्शन चल रहा है। इस घटना का लेकर देशभर में आक्रोश है। क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी अपनी आवाज उठाई है।

Report :  Rajnish Verma
Update: 2024-08-21 15:42 GMT

Kolkata Rape Case : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की वारदात के बाद बदलापुर में हुए कांड से देश सहम उठा है। देशभर में बलात्कार, हत्या और मारपीट की घटनाओं को लेकर गुस्सा है। सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोग न्याय की मांग कर रहे हैं, इसके साथ ही सरकार पर भी सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेटरों ने भी ऐसी घटनाओं को लेकर अपनी आवाज उठाई है। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बलात्कारियों के साथ ऐसा हश्र करने की मांग कर दी है, जिससे उनकी रूह कांप उठेगी।

कोलकाता कांड को लेकर बीते कई दिनों से चिकित्सकों का देशव्यापी प्रदर्शन चल रहा है। इस घटना का लेकर देशभर में आक्रोश है। क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी अपनी आवाज उठाई है। क्रिकेटर सौरभ गांगुली भी डॉक्टरों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं, क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपना विरोध जाहिर किया है। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का इस मामले को लेकर गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने बलात्कारियों को ऐसी सजा देने की मांग कर दी है, जिससे उनकी रूह कांप जाए।

'...मरने के लिए लटका दो'

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए बलात्कारियों को सजा देने का तरीका बताया। उन्होंने लिखा, 'मरने के लिए फांसी पर लटकाओ? नहीं। उनके पैरों को 90 डिग्री पर तोड़ो, उनकी कॉलरबोन्स को चकनाचूर कर दो, उनके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट पहुंचाओ, बलात्कारियों को ये सब खौफनाक टॉर्चर झेलने के लिए जिंदा रखो और फिर उन्हें मरने के लिए लटका दो।'

सीबीआई कर रही जांच

बता दें कि कोलकाता कांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने के लिए मांग की जा रही है। इसे लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। देश में इतना गुस्सा है कई लोग को बलात्कारियों को जनता के हवाले करने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें मन मुताबिक सजा दी जा सके। हालांकि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही सीबीआई कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News