Kolkata Rape Murder Case: मैंने हत्या नहीं की, मुझे फंसाया गया.., पॉलीग्राफ टेस्ट में संजय रॉय ने खुद को बताया बेकसूर

Kolkata Rape Murder Case: रेजिडेंट डॉक्टर की दुराचार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गये आरोपी संजय रॉय पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान खुद को बेकसूर बताया।

Update: 2024-09-07 08:31 GMT

पॉलीग्राफ टेस्ट में संजय रॉय ने खुद को बताया बेकसूर (सोशल मीडिया)

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) में रेजिडेंट डॉक्टर की दुराचार और हत्या (Kolkata Doctor Murder Case) के मामले में गिरफ्तार किये गये आरोपी संजय रॉय पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान खुद को बेकसूर बताया। यहीं नहीं उसने टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने बेहद हैरान कर देने वाले बयान दिया है। वह पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान खुद पर लगे आरोपों से मुकर गया। सूत्रों के मुताबिक संजय रॉय ने कहा है कि उसे फंसा गया है। उसने हत्या नहीं की है। उसने कहा कि वह तो सेमिनार हॉल में शव को देखकर भाग गया था। 

दरअसल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर की दुराचार और हत्या (Kolkata Rape Case) के एक दिन बाद ही संजय रॉय को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से घटना की सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई भी संजय रॉय के अलावा कोई और गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। सीबीआई लगातार संजय रॉय से पूछताछ कर रही है। संजय रॉय का 25 अगस्त को सीबीआई ने प्रेसिडेंसी जेल में पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने संजय रॉय से पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान दस सवाल पूछे थे। टेस्ट के दौरान सीबीआई के जांच अधिकारी के साथ ही तीन पॉलीग्राफ विशेषज्ञ मौजूद रहे। पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान संजय रॉय से उसका नाम, पता, काम जैसे कुछ सवाल हुए। इसके बाद महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में उसकी संलिप्तता के बारे में गहनता से सवाल पूछे गये। हालांकि पॉलीग्राफ रिपोर्ट को सबूत के तौर पर न्यायालय में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

अपराध करने के बाद कहां गए थे?

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान संजय रॉय से पूछा कि सेमिनार हॉल में हत्या के बाद तुमने क्या किया? अपराध करने के बाद तुम कहां गये? टेस्ट के दौरान पूछे गये इन सवालों पर संजय रॉय ने बेहद हैरान कर देने वाला जवाब दिया। संजय ने कहा कि उसने हत्या नहीं की है। वह तो सेमिनार हॉल में शव को देखकर भाग गया था।

पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने बलात्कार और हत्या करने से भी इनकार कर दिया। उसने दावा किया है वह वारदात के वक्त वहां मौजूद ही नहीं था। बल्कि जब वह सेमिनार हॉल में पहुंचा तो वहां शव पहले से ही था। जिससे देख वहां भाग गया था। उसने यह भी कहा कि यह अपराध उसने नहीं किया है। बल्कि उसे फंसाया जा रहा है। संजय रॉय के इस बयान के बाद सीबीआई हैरत में पड़ गयी है।

Tags:    

Similar News