सीबीआई अदालत के फैसले के खिलाफ आरजेडी हाईकोर्ट जाएगा 

Update: 2017-12-23 12:23 GMT

पटना: सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के एक और मामले में शनिवार को लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है जिसके खिलाफ आरजेडी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।

ये भी देखें :चारा घोटाला : लालू यादव दोषी करार, 3 जनवरी को सजा का ऐलान

आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा, हम फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। लालू यादव को साजिश के तहत फंसाया गया है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। कुछ चैनलों ने गलत प्रचार किया। जिसमें 84 लाख रुपए का जिक्र हो रहा है।''

अदालत ने सीबीआई की दलीलों को तो मान लिया लेकिन हमारे द्वारा दिए गए सबूतों को दरकिनार कर दिया गया। कुछ नेता चाहते हैं कि लालू यादव सामाजिक न्याय की राजनीति में काम नहीं कर पाएं। इस मुल्क में कानून से अलग एक और कानून है, जो 11 अशोक रोड के रसूखदारों का है।

ये भी देखें : ऐसे हुआ था चारे के घोटाले का खुलासा, लालू गए थे जेल, जानें कब क्या हुआ

सजा सुनाए जाने बाद लालू प्रसाद यादव के ट्विटर हैंडल से ट्विट किया गया जिसमें कहा गया है कि ''पॉवरफुल लोग हमेशा राज करने के लिए समाज को टुकड़ों में बांटते हैं और जब भी कोई निचले तबके का इंसान आकर इसे बदलने की कोशिश करता है। उसे दंडित किया जाता है। क्या नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग, बाबा साहेब अंबेडकर कोशिश में नाकाम हुए। इतिहास में उन्हें विलेन की तरह देखा गया। पक्षपाती-जातिवादी लोगों के लिए वो आज भी विलेन हैं।''

लालू यादव पर फैसला आते ही आरजेडी ने बीजेपी पर हल्ला बोल दिया है। फैसले के कुछ ही देर बाद मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस फैसले से हम सरप्राइज्ड हैं लेकिन शॉक्ड नहीं। झा ने कहा कि पिछले 22 सालों से हम इसे झेल रहे हैं।

इस मुल्क में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिस व्यक्ति ने इस घोटाले पर अलर्ट किया, उसी को घेर लिया गया। इस घोटाले पर 1996 में लालू यादव ने ही एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन जब उनसे राजनीतिक तौर पर नहीं लड़ा जा सका तो इस तरह घेर लिया गया।

झा ने कहा कि कमाल की बात है... तेरा निजाम है, सिल दे जुबान शायर की.... ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि आप लालू यादव का राजनीतिक रूप से सामना नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्हें ऐसे खत्म करने की साजिश रची गई।

मनोज झा ने सीबीआई की ओर इशारा करते हुए कहा कि कल तक जो पिंजड़ा वाला तोता था आज वो चिप पर काम कर रहा है, और इस चिप को 11 अशोका रोड से संचालित किया जा रहा है। जो इनके पास 11 अशोक रोड जाकर नतमस्तक हो जाता है वो धुल जाता है। 11 अशोक रोड पर इनके पास वॉशिंग मशीन है। जो नहीं जाता, उसे ये प्रताड़ित करते हैं।

आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद ने कहा कि इस फैसले से हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं।

Tags:    

Similar News