LPG GAS Rate in Diwali 2022: दिवाली पर कम होंगे सिलेंडर के दाम! सरकार देगी ये शानदार गिफ्ट

LPG GAS Rate in Diwali 2022: दिवाली पर देश की जनता को सरकार ने बड़ा तोहफा है। जीं हां ये एक हिसाब से आम जनता के लिए तोहफा ही होगा।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-10-23 11:20 GMT

गैस के दाम (फोटो- सोशल मीडिया)

LPG GAS Rate in Diwali 2022: दिवाली पर देश की जनता को सरकार ने बड़ा तोहफा है। जीं हां ये एक हिसाब से आम जनता के लिए तोहफा ही होगा, जब दिवाली पर एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम होंगे। महंगाई के इस दौर में आम जनता का बचत करना तो छोड़ों, खान-पीन का खर्च ही इतने में निकाल पाना बहुत बड़ी बात है। लेकिन ये सिलेंडर कंपोजिट गैस सिलेंडर है। इस कंपोजिट गैस सिलेंडर में आम घरेलू सिलेंडर की तुलना में कम गैस आती है। यानी ये सिलेंडर हल्का होता है। ऐसे में अब जानकारी मिल रही है कि कंपोजिट गैस सिलेंडर के दाम करीब 30 रुपए तो कम करने की तैयारी है। ये इंडेन गैस द्वारा किया जाएगा। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सिलेंडर के दाम सिर्फ 720 रुपए हो जाएंगे।

महंगाई डायन ने आम जनता की थाली से मनपसंद पकवान कम हटा दिए। ऐसे में सिलेंडर के बढ़ते दामों से जनता बुरी तरह से त्रस्त हो गई है। देखा जाए तो इस समय पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1070 रुपए के करीब है। फिलहाल ये कंपोजिट गैस सिलेंडर होगा।

आपको बता दें, कि कंपोजिट गैस सिलेंडर वो सिलेंडर होता है जिसमें सामान्य एलपीजी सिलेंडर से 5 किलोग्राम कम गैस आती है। मतलब कि कंपोजिट गैस सिलेंडर में सिर्फ 10 किलो गैस आती है। ऐसे में इस सिलेंडर के दाम अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग हैं।

ऐसे में अब लखनऊ में कंपोजिट गैस सिलेंडर के दाम इस समय 750 रुपए है। लेकिन ये बताया जा रहा है कि दिवाली पर इस एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली 720 रुपए हो जाएगें।

कम होंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम

साथ में ये भी जानकारी मिल रही है कि सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला किया गया है कि सरकारी तेल कंपनियों को 22 हजार रुपए का अनुदान दिया जाए। दरअसल इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल के दामों के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर पर भी पड़ेगा।

Tags:    

Similar News