LPG Price 1 August: सरकार ने दिया झटका! मंहगा हुआ सिलेंडर, जानें नए रेट

LPG Price 1 August: बजट के बाद आज एक अगस्त को सरकार ने LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह इजाफा कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में हुआ है। घरेलू सिलेंडर के दाम अभी स्थिर हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-01 02:29 GMT

LPG Price 1 August (Pic: Social Media)

LPG Price 1 August: अगस्त महीने की शुरुआत में ही सरकार और तेल कंपनियों ने जनता को करारा झटका दिया है। बजट के बाद एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर (LPG Price Hike) के दामों में इजाफा हुआ है। IOCLकी वेबसाइट के अनुसार आज से कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) की नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। आज सुबह छह बजे एलपीजी के नए दाम अपडेट किए गए हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी का उपयोग करने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह कीमतें केवल कमर्शियल सिलेंडर पर लागू होंगी। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं है। आज से (LPG Price 1 August) देश के तमाम हिस्सों में कमार्शियल सिलेंडर की कीमतें बदल गई हैं।

अब इन कीमतों पर मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price)


  • राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1646 रुपये से बढ़कर 1652.50 रुपये हो गए हैं।
  • कोलकता में (Kolkata LPG Cylinder Price) कमर्शियल सिलेंडर अब 1756 रुपये में नहीं बल्कि 1764.5 रुपये में मिलेगा।
  • मुंबई में आज से कमर्शियल सिलेंडर सात रुपये मंहगा हो गया है। अब इसके दाम 1605 रुपये का हो गए हैं।
  • चेन्नई में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ। आज से चेन्नई में कॉर्मशियल सिलेंडर 1809.50 रुपये से बढ़कर 1817 रुपये का हो गया।

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Price 1 August) बढ़ने से घरेलू सिलेंडर का उपयोग करने वालों को फिलहाल परेशान होने की जरूरत नहीं है। बढ़ाए गए दाम सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) पर लागू होंगे। इसका घरेलू सिलेंडर के दाम पर कोई असर नहीं पडे़गा। केंद्र सरकार ने महिला दिवस पर घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद इसकी कीमतों में करीब 100 रुपए की कमी देखी गई। जिसके बाद से अभी तक घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। अभी भी दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 किलो वाले सिलेंडर का दाम न बढ़ाकर लोगों को बड़ी राहत दी है। 

Tags:    

Similar News