CBSE 12वीं की कोर्स बुक में '36-24-36' को बताया फीमेल का बेस्ट फिगर

यह मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। जहां के सीबीएसई स्कूल में 12वीं की फिजिकल एजुकेशन की किताब में लड़कियों और लड़कों के ‘बेस्ट फिगर’ के बारे में बताया गया है। फिजिकल एजुकेशन की किताब में लिखा गया है कि जिन लड़कियों का फिगर 36-24-36 होता है, वह सबसे बेस्ट हैं। वहीं पुरुषों के ‘वी’ शेप का भी उल्लेख है।

Update: 2017-04-13 08:49 GMT

मुंबई : यह मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। जहां के सीबीएसई स्कूल में 12वीं की फिजिकल एजुकेशन की किताब में लड़कियों और लड़कों के ‘बेस्ट फिगर’ के बारे में बताया गया है। फिजिकल एजुकेशन की किताब में लिखा गया है कि जिन लड़कियों का फिगर 36-24-36 होता है, वह सबसे बेस्ट हैं। वहीं पुरुषों के ‘वी’ शेप का भी उल्लेख है।

स्वास्थ्य और शारीरिक अध्ययन शीर्षक की इस किताब के लेखक डॉक्टर वीके शर्मा हैं। उन्होंने दावा किया है कि 36-24-36 ही लड़कियों के लिए सही शेप है। हालांकि, किताब के नए संस्करण में ‘फिगर’ शब्द हटाकर ‘ऑवरग्लास(सैंड क्लॉक) शेप’ की तुलना लड़कियों के शरीर से की गई है।

पुरुषों के शेप का उल्लेख आगे की स्लाइड्स में जानें

पुरुषों के शेप का भी उल्लेख

-टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक डॉक्टर ने अपने दावे के पक्ष में तर्क देते हुए किताब में लिखा है कि यही वजह है कि मिस वर्ल्ड और मिल यूनिवर्स प्रतियोगिताओं में ऐसे बॉडी शेप को अच्छा माना जाता है।

-इस बीच किताब के प्रकाशक ने कहा कि वह इसका वितरण और प्रकाशन रोक रहे हैं।

-महिलाओं के बारे में इस किताब में ज्यादा जानकारी है।

-इसी तरह पुरुषों के मामले में भी 'वी' शेप सबसे अच्छा माना गया है।

क्या कहना है डॉक्टर मोहता का?

डॉक्टर मोहता का कहना है कि 12वीं के स्टूडेंट्स अगर अभी से इस बारे में पढ़ेंगे तो वे अपने लिए सही शारीरिक स्वास्थ्य की सही दिशा चुन सकेंगे। इस बीच सीबीएससी ने कहा कि उसके द्वारा मान्यता प्राप्त कोई स्कूल नियम 15.1(डी) के अनुसार निजी प्रकाशकों की किताब पाठ्यक्रम में शामिल नहीं कर सकता है।

Tags:    

Similar News