Maharashtra CM Oath Ceremony Updates: देवेंद्र का सीएम पद की शपथ लेना फाइनल, शिंदे सरकार में शामिल होंगे या नहीं सस्पेंस बरकरार

Maharashtra CM Oath Ceremony Updates: यह तय माना जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन एकनाथ शिंदे जो कि वर्तमान में कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं वह उप मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं, सरकार में शामिल होंगे या नहीं यह तय होना अभी बाकी है।;

Newstrack :  Network
Update:2024-12-05 07:46 IST

Devendra Fadnavis (PHOTO: social media ) 

Maharashtra CM Oath Ceremony Updates: महाराष्ट्र में टीवी धारावाहिक की तरह सस्पेंस दर सस्पेंस लगातार बना हुआ है। मुंबई की फिल्मी नगरी की फिल्मों की तरह इसमें भी क्लाइमेक्स सीन सबकी धड़कनें तेज किये हुए है। लग रहा है कि बहुत ही जोरदार पटकथा इस एपिसोड की लिखी गई है। सीएम का नाम तय हो गया फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे यह फाइनल हो गया लेकिन एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बरकरार है और शिवसेना के निमंत्रण पत्र में सिर्फ फडणवीस का नाम होने से शिंदे के शपथ लेने पर सवाल गहरा गया है।

हालांकि यह तय माना जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन एकनाथ शिंदे जो कि वर्तमान में कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं वह उप मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं, सरकार में शामिल होंगे या नहीं यह तय होना अभी बाकी है। एकनाथ शिंदे की महायुति सरकार में भूमिका की तस्वीर अभी साफ नहीं है। शिंदे को कैबिनेट में कौन सा विभाग मिलेगा यह भी तय नहीं है। यह बात तो पहले से ही आ रही थी कि शिंदे की शिवसेना होम मिनिस्ट्री अपने पास रखना चाहती है, मगर भाजपा उसे यह विभाग देगी या नहीं यह अभी तय नहीं है।

अजित पवार का शपथ लेना तय 

ऐसी खबरें आ रही है कि एकनाथ शिंदे को शपथ ग्रहण से पहले गृह विभाग मिलने की बात साफ नहीं हुई तो वह सरकार में शामिल नहीं होंगे। हालांकि अजित पवार का शपथ लेना तय माना जा रहा है लेकिन पेंच शिंदे की भूमिका को लेकर फंसा हुआ है।

शिंदे की भूमिका साफ नहीं 

यह तय है कि 54 वर्षीय देवेन्द्र फडणवीस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद गुरुवार को दो विधायकों के साथ महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, लेकिन सरकार के गठन का दो सप्ताह का सस्पेंस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जबतक कि शिंदे की भूमिका साफ नहीं होती। शिंदे ने साफ कर दिया है कि अगर गृह मंत्रालय नहीं मिलता है तो वो सरकार में शामिल नहीं होंगे। बुधवार को यह मैसेज मिलने के बाद फडणवीस ने उन्हें मनाने के लिए उनके आवास 'वर्षा' में 40 मिनट तक चर्चा की। फडणवीस ने उन्हें भरोसा भी दिलाया है कि वो उनकी मांग पर बीजेपी आलाकमान से चर्चा करेंगे। लेकिन खेल अभी जारी है सस्पेंस से पर्दा उठना बाकी है।

देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण को लेकर पुलिस अलर्ट है, मुंबई में लगभग चार हजार पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं। ट्रैफिक भी डाइवर्ट किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख मंत्रियों और शीर्ष भाजपा नेतृत्व के शामिल होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News