Maharashtra-Jharkhand Election Dates: चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग 3:30 बजे करेगा PC

Maharashtra-Jharkhand Assembly Election Dates: दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। जिसमें महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव और मतगणना की तारीख का ऐलान किया जायेगा।

Report :  Network
Update:2024-10-15 09:41 IST

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार   (photo: social media )

Maharashtra-Jharkhand Assembly election Dates: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनावों के संपन्न होने के बाद अब चुनाव आयोग की नजर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनाव पर है। चुनाव आयोग मंगलवार को इन दोनों राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों के चुनावों को लेकर 3.30 बजे तारीखों का ऐलान करेगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। जिसमें बताया है कि दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। जिसमें महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव और मतगणना की तारीख का ऐलान किया जायेगा।

अगर महाराष्ट्र की बात की जाये तो यहां विधानसभा की 288 सीटें हैं जिस पर मतदान होना है। महाराष्ट्र में अक्टूबर 2019 में विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को राज्य में सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत मिला था, लेकिन आंतरिक कलह के चलते शिवसेना ने गठबंधन (एनडीए) छोड़ दिया था और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ एक नया गठबंधन बना लिया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी एमवीए में शामिल होकर यहां राज्य सरकार बनाई थी, जिसमें उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया था। वहीं 2022 में महाराष्ट्र एक नाटकीय उठापटक के बार राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था और शिवसेना दो धड़े में बट गई थी। शिवसेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों के साथ बीजेपी के साथ सरकार बना लिया। जिसके बाद एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री बने। वहीं 2023 के राजनीतिक संकट के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजीत पवार गुट भी टूटकर सरकार में शामिल हो गया था।

Tags:    

Similar News