Jammu : पुंछ में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी 12 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी ने जताया दुख

बस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 घायल हैं। खबर मिलते ही सेना और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-14 10:29 GMT

Poonch Accident : जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले (Poonch District) में बुधवार (14 सितंबर 2022) को बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिले की मंडी तहसील (Mandi Tehsil) में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (India-Pakistan Line of Control) के पास सावजियां में एक बस हादसे का शिकार हो हुई। इस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 घायल हैं। हादसे की खबर मिलते ही सेना और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं जिनमें 5 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को सेना के हेलीकॉप्टर एयरलिफ्ट कर जम्मू स्थित जीएमसी अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही सेना के जवान और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए।

बस से घायल यात्रियों को निकालकर मंडी और पुंछ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक स्थानीय अधिकारी के मुताबिक, हादसा सवजियां के पास सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुई। एक मिनी बस मंडी से सवजियां जा रही थी। बस जैसे ही सवजियां के पास बरारी बल्लाह पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा 

हादसे के बाद घटनास्थल से चीख-पुकार की आवाज आने लगी। स्थानीय लोगों तेजी से बस की ओर दौड़े। 9 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीन यात्रियों ने अस्तपाल में दम तोड़ा। हादसे में जान गंवाने वाले 9 मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में 14 साल का लड़का और 18 साल की युवती भी शामिल है।

राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया शोक

जम्मू बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पुंछ के सवजियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवारों के साथ है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

बस हादसे पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवार को 5 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों को दो लाख रूपये और घायलों को 50 रूपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। 

Tags:    

Similar News