Mann ki Baat: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने ऑनलाइन क्रिएटर्स के लिए शुरू किया नया अभियान, कहा इसके साथ जुड़े

Mann ki Baat: पीएम मोदी के मन की बात का आज 114वां एपिसोड प्रसारित हो रहा है।

Report :  Sonali kesarwani
Update:2024-09-29 11:03 IST

Mann ki Baat LIVE (Pic: Social Media)

Mann ki Baat: पीएम मोदी आकाशवाणी पर देश विदेश के लोगों को मन की बात के जरिए संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने दस साल पूरे कर लिए हैं। इस बार पीएम मोदी का यह 114वां सम्बोधन है। इस कार्यक्रम के जरिये पीएम मोदी जनता से देश- विदेश के मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और पहलों के बारे में जानकारी देना है। साथ ही जनता की समस्या पर बात करना है। इस प्रोग्राम में किसान, युवा, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जैसे मुद्दे मुख्य फोकस में रहते हैं। पीएम मोदी का आज मन की बात में 114वां संबोधन है।

मन की बात में लोगों का मिला सहयोग

पीएम मोदी ने मन की बात के शुरआत में कहा कि मेरी इस यात्रा में कई साथियों का लगातार सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि जैसे चकोर पक्षी बारिश की बूंद पीता है वैसे ही मन की बात में भी लोग देश के लोगों की उपलब्धियों को ध्यान से सुनते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात के हर एपिसोड में नई गाथाएं कीर्तिमान जुड़ रही है। हमारे समाज में सामूहिकता के साथ काम हो रहा हो तो उसे मन की बात में सम्मान मिल जाता है।

जल सरंक्षण की हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लगातार हो रही बारिश को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि यह हमें जल सरंक्षण की याद दिलाता है। इसी के साथ उन्होंने झाँसी की जल सहेली ग्रुप की महिलाओं की बात की। उन्होंने कहा कि यहाँ की महिलाओं ने गुरारी नदी जोकि अब ख़त्म होने वाली थी उसको बचाया है। इन जल सहेलियों ने बोरियों में बालू को भरकर पानी को बचाया। नदी को पानी से लबालब भर दिया। जिसकी क्षेत्र में पानी की समस्या दूर हो गई। इसके आलावा उन्होंने मध्यप्रदेश के दो लोगों की चर्चा की। जहाँ रैपुरा गांव में शारदा आजीविका स्वसहायता समूह ने फिश पार्लर शुरू किया है। वहीँ छतरपुर की महिलाओं ने एक तालाब को दोबारा से जीवित किया।

'Create in India' की शुरुआत 

जितने भी ऑनलाइन क्रियेटरर्स है उनकी भी चर्चा पीएम मोदी ने आज अपने मन की बात में की। उन्होंने कहा, "आपके Talent और Creativity को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'Create in India', theme के तहत 25 Challenges शुरू किए हैं। ये Challenges आपको जरूर दिलचस्प लगेंगे।" 

स्वच्छ भारत मिशन और अमेरिका दौरे की भी हुई चर्चा

पीएम मोदी ने हाल ही में अपने अमेरिका दौरे की भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिकी यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार ने भारत को करीब 300 प्राचीन कलाकृतियों को वापस लौटाया है। लौटाई गई कलाकृतियों में स्टोन, हाथी के दांत, लकड़ी, तांबा और कांसे जैसी चीजे थी। इनमें से कई कलाकृतियां तो 4000 साल पुरानी हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि 2 अक्टूबर को को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के 10 साल पूरे होंगे। यह अभियान महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

Tags:    

Similar News