Landslide: मिजोरम में बड़ा हादसा! भूस्खलन से 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Landslide: लैंडस्लाइज आइजोल शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच वाले इलाके में खुदी खदान में हुआ। खदान धंसते ही मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी बाहर नहीं निकल पाए।

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-05-28 10:55 IST

Landslide (Pic: Social Media)

Landslide: मिजोरम के आइजोल शहर में आज यानि मंगलवार को सुबह-सुबह भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गया है। पत्थर की खदान धंस गई है, जिसमें काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। दस मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं दो मजूदरों को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है। वहीं अभी कई मजदूर में मलबे में दबे बताये जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइज आइजोल शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच वाले इलाके में खुदी खदान में हुआ। खदान धंसते ही मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी बाहर नहीं निकल पाए। हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही टीमें मौके पर पहुंची। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है, क्योंकि लोगों में आक्रोश है। वे अपने परिजनों को निकालने की गुहार लगा रहे हैं।

अलर्ट के बावजूद कराया जा रहा काम

बताया जा रहा है कि मिजोरम में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश के कारण एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हुनथर में नेशनल हाईवे-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। बारिश के कारण प्रदेश के कई स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके खदान में काम कराया जा रहा था। 

क्या बोले मिजोरम डीजीपी?

मिजोरम डीजीपी अनिल शुक्ला ने बताया कि लगातार बारिश के कारण आइजोल के बाहरी इलाके में पत्थर की खदान ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है और नदी के किनारे के इलाकों में रहने वाले कई लोगों को हटा दिया गया है।  

Tags:    

Similar News