Assembly Election 2023: मेघालय-नगालैंड में वोटिंग खत्म, अब 2 मार्च का इंतजार...सभी पार्टियों की सांसें अटकीं

Assembly Election 2023: मेघालय और नागालैंड में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान ख़त्म हो गया है। इन दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। 2 मार्च को रिजल्ट आएगा।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2023-02-27 13:36 GMT

Meghalaya and Nagaland Assembly Election 2023 (Photo: Social Media)

Assembly Election 2023: मेघालय और नागालैंड में विधान सभा चुनाव के लिए सोमवार (27 फ़रवरी) को वोट डाले गए। मतदान अब समाप्त हो चुके हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई। शाम 5 बजे तक नागालैंड में 82.42 प्रतिशत और मेघालय में 74.32 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा सभा चुनाव के परिणाम त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। मेघालय-नागालैंड दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करके सरकार में है।

मेघालय और नागालैंड दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। लेकिन इस बार दोनों राज्य में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन दोनों राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों के चुनाव परिणाम अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा और दशा तय करेंगे।

Live Updates
2023-02-27 13:04 GMT

नागालैंड-मेघालय शाम 5 बजे तक कितनी वोटिंग

नगालैंड और मेघालय में मतदाब ख़त्म हो गए। शाम 5 बजे तक नागालैंड में 82.42 प्रतिशत और मेघालय में 74.32 फीसदी वोटिंग हुई। 

2023-02-27 12:59 GMT

मेघालय और नगालैंड में मतदान ख़त्म

मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। जो मतदाता पंक्ति में खड़े हैं अब उन्हें ही वोट डालने को कहा गया है। 

2023-02-27 10:21 GMT

मेघालय में दोपहर 3 बजे तक 63.91% मतदान

मेघालय विधानसभा चुनाव के तहत दोपहर 3 बजे तक 63.91 फीसदी मतदान हुआ। 

2023-02-27 10:20 GMT

नागालैंड में दोपहर 3 बजे तक 72.99% वोटिंग

नागालैंड विधानसभा चुनाव के तहत दोपहर 3 बजे तक 72.99% मतदान हुआ। 

2023-02-27 10:03 GMT

EC ने सहायता के लिए लगाए स्वयंसेवक

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान पोलिंग बूथ पर चुनाव आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया है।

2023-02-27 09:54 GMT

BSF जवान कर रहे वोटर्स की मदद

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहायता करते सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान नजर आए। स्थानीय लोगों ने उनके इस मदद की खुलकर तारीफ की। 

2023-02-27 09:52 GMT

DC और DEO दीमापुर ने किया पोलिंग बूथ का दौरा

दीमापुर के डीसी और डीईओ दीमापुर ने शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की निगरानी के लिए मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां के हालत का जायजा लिया। 

2023-02-27 08:31 GMT

Assembly Election 2023 Live: मेघालय और नागालैंड में लगातार मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक मेघालय में 44.73 फीसदी मतदान हुआ है। तो वहीं, नगालैंड में 57.62 वोटर मतदान कर चुके हैं। 

2023-02-27 06:39 GMT

Assembly Election 2023 Live: सुबह 11 बजे तक मेघालय में 26 फीसदी वोट डाले गए हैं जबकि नगालैंड में 35 फीसदी लोगों ने वोट डाला है। 

2023-02-27 06:30 GMT

Assembly Election 2023 Live: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए तुरा में मतदान करने पहुंचे। लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।  

Tags:    

Similar News