एयरपोर्ट पर पाकिस्तान की टिकट मांगने पर फंसी नाबालिग लड़की, बोली- सीमा और अंजू के जैसे होना है फेमस

Rajasthan News: राजस्थान में सीआरपीएफ पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट से एक नाबालिग लड़की को पकड़ा था। लड़की ने पहले तो काफी कहानी सुनाई। आखिरी में सच बताया तो सब हैरान रह गए।

Update: 2023-07-29 10:00 GMT
Minor girl creates fake story to going Pakistan for gaining attention like Seema Haider and Anju (Image- Social Media)

Rajasthan News: देश में सीमा-अंजू इस तरह पॉपुलर हो गई हैं, कि अब लड़कियां इन दोनों के जैसे फेमस होना चाहती है। दरअसल राजस्थान से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां शक्रवार को एक नाबालिग लड़की जयपुर हवाई अड्डे पहुंची और पाकिस्तान जाने का टिकट मांगने लगी। जिसके बाद एयरपोर्ट कर्मचारियों ने सीआरपीएफ पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने लगाया पता

सीआरपीएफ पुलिस ने लड़की को पकड़ लिया और पूछताछ की। पहले तो लड़की ने बताया कि वह पाकिस्तान की रहने वाली है और वापस अपने देश जाना चाहती है। इसके बाद मामले में छानबीन की गई, जिसमें मसला कुछ और ही निकल कर आया। दरअसल यह 17 साल की नाबालिग लड़की झूठ बोल रही थी। लड़की ने कहा था कि तीन साल पहले उसकी बुआ पाकिस्तान से उसे भारत राजस्थान के माधोपुर ले आई थी, लेकिन बुआ से लड़ाई होने के कारण अब वह वापस पाकिस्तान जाना चाहती है।

तब लड़की ने ये भी कहा था कि वह पाकिस्तान में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाना चाहती है। बॉयफ्रेंड ने उसे बताया था कि टिकट कैसे लेनी है और एयरपोर्ट काउंटर पर क्या बात करनी है। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने लड़की के बारे में पता लगाया।

इसलिए रचा था नाटक

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि लड़की राजस्थान के सीकर जिले के रतनपुरा गांव की रहने वाली है। इसके बाद लड़की के घरवालों को बुलाया गया। जिसके बाद लड़की ने सच बताया और सब हैरान रह गए। लड़की ने कहा कि वह सीमा और अंजू से प्रभावित हुई है। दोनों पूरे देश में फेमस हो गई हैं। आज हर कोई उन्हें जानता है। इसलिए मैंने भी पॉपुलैरिटी पाने के लिए यह नाटक रचा था।

बता दें जहां सीमा हैदर अपने प्रेमी के लिए पाकिस्तान से भारत आ गई। वहीं, अंजू अपने प्यार के लिए पाकिस्तान चली गई। दोनों को मीडिया ने इतना दिखाया गया कि वो खूब फेमस हो गई। आज हर कोई दोनों को जानता है।

Tags:    

Similar News