नहीं रहे दिग्गज शास्त्रीय गायक: पंडित जसराज का निधन, भारत में शोक

दुनिया में प्रसिद्द भारत के दिग्गज शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का सोमवार को निधन हो गया। उनका निधन अमेरिका में हुआ है।

Update: 2020-08-17 13:34 GMT
Music legend Pandit Jasraj passes away in US

लखनऊ: दुनिया में प्रसिद्द भारत के दिग्गज शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का सोमवार को निधन हो गया। उनका निधन अमेरिका में हुआ है। इस खबर से देश में शोक की लहर हैं। भारत ने एक अनलॉक रत्न खो दिया। बता दें कि जसराज मेवाती घराने से अल्लुक़ रखते है और उन्होंने शास्त्रीय गायन में कई पुरस्कार प्राप्त किये हैं।

शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

शास्त्रीय संगीत की दुनिया में जाना मान जान बने पंडित जसराज का अमेरिका में आज निधन हो गया। 80 वर्षीय जसराज भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक थे। जसराज मेवाती घराने से ताल्लुक रखते थे। उनके जन्म के चार साल बाद ही यानी बचपन में ही पिता पण्डित मोतीराम का देहांत हो गया था। जिसके बाद जसराज का पालन पोषण उनके बड़े भाई पंडित मणिराम के संरक्षण में हुआ।

एल्बम और फिल्मों मे लिए गाए गाने, मिल चुके कई पुरस्कार

जसराज के करियर की बात करें तो उन्हें दुनिया भर में अपने गायन के लिए काफी प्रसिद्द मिली। शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय स्वरों से जुड़े उनके एल्बम बाजार में आये तो वहीं फिल्मों में भी उन्हें गायन का काम किया। गायन के क्षेत्र में उन्हें कई बड़े और पुरस्कार मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः भारत में 50 हजार मौतें: कोरोना का कोहराम, देश में फैला मातम का माहौल

इसके अलावा जसराज शास्त्रीय संगीत सिखाते भी थे। उन्होंने न केवल भारत बल्कि कनाडा और अमेरिका में भी संगीत सिखाया है। उनके कुछ शिष्य नामी संगीतकार भी बने हैं।

बेटी दुर्गा जसराज भी संगीत जगत का बड़ा नाम

बता दें कि पंडित जसराज के निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने भी संगीत के साथ टीवी के माध्यम से लोकप्रियता हासिल की।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News